1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खत्म होगा वीआईपी कल्चर, सीएम केजरीवाल ने दिया यह आदेश

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में खत्म होगा वीआईपी कल्चर, सीएम केजरीवाल ने दिया यह आदेश

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Sep 11, 2019 07:17 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने का निर्देश दिया और कहा कि सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा। 

Arvind Kejriwal - India TV Hindi
Arvind Kejriwal File Photo Image Source : FILE PHOTO

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने का निर्देश दिया और कहा कि सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी अस्पतालों में वीआईपी लोगों के लिए निजी कमरे नहीं होंगे। 

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मैंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में वीआईपी संस्कृति खत्म करने का निर्देश दिया है। वीआईपी लोगों के लिए कोई निजी कमरा नहीं होगा। सभी नागरिकों को समान इलाज मिलेगा, बल्कि यह सबसे अच्छी गुणवत्ता का होगा।’’ कुछ अस्पताल हैं जिनमें निजी कमरे हैं जिन्हें कुछ शुल्क पर बुक किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत