1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं, फ्रांस के दूत ने दिया बयान

राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं, फ्रांस के दूत ने दिया बयान

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 11:27 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 11:27 pm IST

भारत और फ्रांस के बीच ‘सहयोग’ एवं ‘विश्वास’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से तथ्यों को ध्यान में रखने को कहा

No Scandal in Rafale Deal says French Ambassador to India- India TV Hindi
No Scandal in Rafale Deal says French Ambassador to India

बेंगलुरु भारत में फ्रांस के दूत एलेक्जेंडर जिगलर ने बुधवार को कहा कि राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ। भारत और फ्रांस के बीच ‘सहयोग’ एवं ‘विश्वास’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से तथ्यों को ध्यान में रखने को कहा। उन्होंने कहा, “क्या घोटाला? तथ्यों की ओर देखें, न कि ट्वीट पर ध्यान दें, मेरी बस यही अपील है। 

कथित राफेल घोटाले से भारत और फ्रांस की साझेदारी को कोई नुकसान होने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में जिगलर ने कहा, “कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।” यहां फ्रेंच टेक कम्युनिटी के लॉन्च से इतर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “पिछली उपलब्धियों को देखें, एअरोनॉटिक्स के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बने भरोसे को देखें।” 

मेक इन इंडिया के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखें जो काफी प्रभावित करने वाली है। 50 प्रतिशत ऑफसेट काफी अनोखा है, बड़े सरकारी खरीद पर गौर करें।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत