1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनेगी सरकार, आदित्य की भूमिका बाद में बताएंगे: संजय राउत

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनेगी सरकार, आदित्य की भूमिका बाद में बताएंगे: संजय राउत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2019 06:41 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:41 pm IST

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा है कि इस बात में कोई शंका नहीं है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हमारी सरकार बनने जा रही है और जहां तक आदित्य ठाकरे की भूमिका का सवाल है तो वे आगे बताएंगे। 

Shiv Sena leader Sanjay Raut- India TV Hindi
Shiv Sena leader Sanjay Raut Image Source : ANI

मुंबई: शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कहा है कि इस बात में कोई शंका नहीं है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हमारी सरकार बनने जा रही है और जहां तक आदित्य ठाकरे की भूमिका का सवाल है तो वे आगे बताएंगे। संजय राउत ने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात की। संजय राउत से जब यह सवाल किया गया आदित्य ठाकरे को सीएम बनाने को लेकर पोस्टर लगे थे। इसके जवाब में राउत ने कहा कि आदित्य और उद्धव दोनों के पोस्टर लगे थे लेकिन पोस्टर लगाकर सीएम तय नहीं होता। 

संजय राउत ने कहा, 'एनडीए किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और अब तो राज्यसभा में हमारी सिटिंग अरेंजमेंट भी बदली है। कौन है आज एनडीए का संयोजक? ये एनडीए अटलजी आडवाणी जी और जॉर्ज फर्नांडिस वाली एनडीए नहीं है। इसमें तो अलग विचारधारा के लोग आए और गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत