1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SC/ST कानून को कमजोर करने की सबसे ज्यादा कोशिश कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी: RPI

SC/ST कानून को कमजोर करने की सबसे ज्यादा कोशिश कांग्रेस शासन के दौरान हुई थी: RPI

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 04:04 pm IST

देश में कथित दलित उत्पीड़न के खिलाफ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी ने बड़ा हमला बोला है...

Athawale is the chief of Maharashtra based Republican Party of India | PTI- India TV Hindi
Athawale is the chief of Maharashtra based Republican Party of India | PTI

मुंबई: देश में कथित दलित उत्पीड़न के खिलाफ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी ने बड़ा हमला बोला है। अठावले की पार्टी RPI (अठावले) ने कहा है कि SC/ST अधिनियम को कमजोर करने की सबसे ज्यादा कोशिश कांग्रेस के शासन के दौरान ही की गई थी। RPI (अठावले) के नेता अविनाश महातेकर ने सोमवार को कहा कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम को कमजोर बनाने के अधिकतम प्रयास केंद्र में कांग्रेस के शासन के दौरान किए गए।

उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ एक दिन का सांकेतिक अनशन करने वाली कांग्रेस का मजाक भी उड़ाया। महातेकर ने कहा, ‘अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने के अधिकतम प्रयास कांग्रेस शासन के दौरान हुए। ऐसे मामले जिनमें पीड़ित दलित और मुस्लिम थे उनमें (सुनवाई में) तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर देरी की गई।’ आपको बता दें कि RPI (अठावले) भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी दल है।

महातेकर ने कहा, ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में दल ने सत्ता हाथ से जाने के बाद दलितों और मुस्लिमों के कल्याण के बारे में बोलना शुरू कर दिया।’ सांकेतिक धरने के बारे में महातेकर ने व्यंग्यात्मक तरीके से कहा, ‘कांग्रेसी नेता (मुंबई में) धरनास्थल पर देर से पहुंचे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वह पेटभर नाश्ता करके आ रहे हों।’ इससे इतर दिल्ली में कांग्रेस के कई नेता सुबह छोले-भटूरे खाते हुए कैमरे में कैद हो गए थे, जिसके बाद बीजेपी राहुल के उपवास को लेकर हमलावर हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत