1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई का रहस्यमय परिस्थितियों में शव बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2021 10:07 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 10:52 pm IST

स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव सोमवार रात सरसावां औद्योगिक क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल उसके शव के पास पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

IAS officer Lav Agarwal’s brother found dead under mysterious circumstances in Saharanpur- India TV Hindi
आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव सरसावां औद्योगिक क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला।  Image Source : PTI

सहारनपुर: स्वास्थ्य मंत्रालय में तैनात आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल का शव सोमवार रात सरसावां औद्योगिक क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल उसके शव के पास पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी (ग्रामीण) सहारनपुर ने कहा कि अभी तक तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा था, लेकिन आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं

सूत्रों ने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण अंकुर ने यह कठोर कदम उठाया। वहीं अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। जिस जगह अंकुर का शव बरामद हुआ है, वो जगह सहारनपुर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर है।

'हो सकता है उन्होंने आत्महत्या की हो'
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी में एक बाग के पास खेत में एक व्यक्ति की लाश मिली है। शव के पास ही एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलेगी तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी (ग्रामीण) का कहना है कि हो सकता है उन्होंने आत्महत्या की हो, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत