7 दिनों में कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें (How to reduce cholesterol in 7 days), ये सवाल अक्सर लोग करते हैं। लेकिन, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और घटना दोनों एक प्रोसेस है। यानी कि ये बहुत जल्दी करना आसान नहीं है और सेहत के लिए भी सही नहीं है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या डाइट और खराब लाइफस्टाइल के कारण होती है और अगर आप इन दोनों को सही कर लें तो इस समस्या से आसानी से बच सकते हैं। तो, आज हम आपको डाइट से जुड़ी 4 बदलावों के बारे में बताएंगे जो कि ब्लड वेसेल्स में चिपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। कैसे, जानते हैं।
खाली पेट नींबू का पानी पीना कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। नींबू पानी का साइट्रिक एसिड और विटामिन सी ब्लड वेसेल्स में चिपके ऑयल मॉलिक्यूल्स को बाहर निकालने में मददगार है। साथ ही ये नींबू पानी पीना ब्लड वेसेल्स में चिपके ट्राइग्लिसराइड को शरीर में जमा होने से रोकता है, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या परेशान कर सकती है।
नाश्ते में ओट्स दलिया खाना हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, दलिया में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। होता ये है कि घुलनशील फाइबर आपके खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर सकता है। एक दिन में पांच से 10 ग्राम या अधिक घुलनशील फाइबर आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

हाई फाइबर वाले फल और सब्जियां, कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि सेब, नाशपाती, किडनी बीन्स और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे हाई फाइबर वाले फूड्स खून में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
ऑलिव ऑयल, हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हो सकता है। इसलिए अपने खाने में इस तेल का इस्तेमाल करें। आप सब्जियों को जैतून के तेल में भून सकते हैं या फिर इसे खाना पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तमाम टिप्स कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार है।
संपादक की पसंद