1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 12 मार्च 2018: आज के दिन इन राशियों को कुछ खास बातों का ख्याल रखने की जरूरत है

राशिफल 12 मार्च 2018: आज के दिन इन राशियों को कुछ खास बातों का ख्याल रखने की जरूरत है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Mar 11, 2018 05:42 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है। सोमवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अशुभ असर होगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज मूल नक्षत्र है। सोमवार होने के साथ-साथ शनि और मंगल की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशियों में इसका अशुभ असर होगा। इन ग्रहों के अशुभ असर से वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातको पर अधिक होगा। जिसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं अन्य राशियों के लिए दिन मिला-जुला होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है।

वृषभ राशि
अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है।

मिथुन राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। चंचल दिमाग शायद आपका दिमाग अपने काम से हटा दे। लेकिन दिन के अंत तक अपने सौभाग्य के कारण आप अपने हर काम को पूरा कर पाएंगे। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें।

कर्क राशि
आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप सलाह के लिए किसी को ढ़ूंढ़ भी नहीं रहे थे, लेकिन फिर भी अचानक से आपको लाभकारी सलाह मिल जाएगी। इस सलाह के लिए सलाहकार को अवश्य धन्यवाद करें।

सिंह राशि
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी- पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे और आने वाले समय में आपको इन से लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल