1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया, यूएई में खेली जाएगी श्रृंखला

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया, यूएई में खेली जाएगी श्रृंखला

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 06:19 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा करणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों देशों के बीच आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के सभी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में करेगा।

Team Australia- India TV Hindi
Team Australia Image Source : GETTY IMAGES

कराची। ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा करणों से पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों देशों के बीच आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के सभी मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में करेगा। 

पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की श्रृंखला के शुरूआती दो मैच पाकिस्तान में खेलने का निमंत्रण दिया था जिससे वे देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी सुनिश्चित कर सके। 

श्रीलंकाई टीम की बस पर 2009 में हुये आतंकवादी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान में खेलने से इनकार करती रही हैं। पाकिस्तान ने पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान सुपर लीग के दो सत्र के फाइनल के साथ देश में विश्व एकादश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों के खिलाफ मैचों का आयोजन किया। 

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षा करणों से 1998 के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 

पांच मैचों की यह श्रृंखला 22 मार्च से 31 मार्च तक शारजाह, अबुधाबी और दुबई में खेली जायेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल