1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई वेस्टइंडीज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

T20 World Cup 2021: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई वेस्टइंडीज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2021 03:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 03:34 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में श्रीलंका से मिली 20 रन ही हार के दौरान धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

ICC fined West Indies out of semi-final race T20 World- India TV Hindi
ICC fined West Indies out of semi-final race T20 World Image Source : AP

अबुधाबी। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में श्रीलंका से मिली 20 रन ही हार के दौरान धीमी ओवर गति के लिये उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के डेविड बून ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि कीरोन पोलार्ड की टीम को गुरूवार के मैच में निर्धारित समय से एक ओवर कम पाया गया। 

अजीम रफीक नस्लवाद मामले में यार्कशर के चेयरमैन रोजर हटन ने दिया इस्तीफा

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों को निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल होने पर प्रत्येक ओवर के लिये मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। 

टिम साउदी ने माना, भारत को उसके घर में चुनौती देना नहीं होगा आसान

आईसीसी के बयान के अनुसार पोलार्ड ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिये आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अलीम डार और लैंगटन रूसेरे, थर्ड अंपायर पॉल विल्सन और चौथे अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने आरोप तय किये। 

गत चैम्पियन वेस्टइंडीज इस मैच में श्रीलंका से मिली 20 रन की हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल