1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहाली टेस्ट: लंच तक इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे, भारत मजबूत

मोहाली टेस्ट: लंच तक इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे, भारत मजबूत

 Written By: IANS
 Published : Nov 29, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 12:37 pm IST

मोहाली: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहाली में मंगलवार को इंग्लैंड ने लंच तक दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड ने

Indian cricketers celebrate the dismissal of England's Joe...- India TV Hindi
Indian cricketers celebrate the dismissal of England's Joe Root | AP Photo

मोहाली: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहाली में मंगलवार को इंग्लैंड ने लंच तक दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड ने भारत पर दूसरी पारी के आधार पर 22 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। उंगली में चोट के चलते आठवें क्रम पर उतरे हासीब हमीद 13 और क्रिस वोक्स एक रन बनाकर नॉटआउट हैं।

​खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने मंगलवार को पहले सेशन में इंग्लैंड के 3 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा ने दिन की आठवीं गेंद पर गारेथ बैटी को LBW किया और उन्हें खाता तक नहीं खोलने दिया। जोस बटलर (18) एक चौका और एक छक्का लगाकर अच्छी लय में नजर आ रहे थे तभी जयंत यादव ने उन्हें अपना शिकार बनाया। बटलर का कैच जडेजा ने लपका। अब तक एक छोर संभालकर खड़े जो रूट (78) ने इसके बाद हमीद के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर टीम को स्थिरता देने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे इस साझेदारी को पहले सेशन से आगे ले जाने में असफल रहे।

​

Haseeb Hameed | AP Photo
Haseeb Hameed | AP Photo

हसीब हमीद। (AP फोटो)

जडेजा ने पहले सेशन की समाप्ति से ठीक पहले 152 के टोटल स्कोर पर रूट की संघर्ष भरी पारी पर विराम लगाया। रूट का कैच अजिंक्य रहाणे ने लपका। रूट ने 179 गेंदों की पारी में 6 चौके लगाए। भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक रविचंद्रन अश्विन ने 3, जबकि जडेजा और जयंत ने 2-2 विकेट हासिल कर लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो (89) और बटलर (43) की बदौलत मात्र 283 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने निचले क्रम पर जडेजा (90), अश्विन (72) और जयंत (55) की पारियों की बदौलत पहली पारी में 417 रन बनाए और इंग्लैंड पर 134 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।