1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी को झटका देने की तैयारी में बीसीसीआई, ले सकती है बड़ा फैसला

एम एस धोनी को झटका देने की तैयारी में बीसीसीआई, ले सकती है बड़ा फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 01:30 pm IST

एम एस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वो सिर्फ वनडे और टी20 टीम का ही हिस्सा हैं।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

नये साल की शुरुआत टीम इंडिया के सबसे बड़े खिलाड़ी एम एस धोनी के लिए कुछ ठीक नहीं दिख रही है। खबरों की मानें तो बीसीसीआई धोनी के कॉन्ट्रैक्ट को घटाने की तैयारी की रही है। अभी बीसीसीआी ने खिलाड़ियों के लिए 3 ग्रेड बना रखे हैं और इसी के तहत वो खिलाड़ियों की सैलरी भी तय करती है। फिलहाल धोनी उन 7 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें बीसीसीआई ने 'ए ग्रेड' में रखा है। इस ग्रेड वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई सालाना 2 करोड़ रुपये देती है। वहीं बी ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ और सी ग्रेड वालों को 50 लाख रुपये साल के मिलते हैं। 

क्यों लग सकता है धोनी को झटका: खबरों की मानें तो बीसीसीआई एक ग्रेड और बढ़ा सकती है और अब A+ को भी ला सकती है। A+ में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिलेगी जो खेल के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में टीम का हिस्सा हों। लेकिन धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और इस लिहाज से वो इस टॉप कॉन्ट्रैक्ट में नहीं रह सकेंगे। 

अश्विन और जडेजा भी वनडे, टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को A+ ग्रेड में ही रखा जाएगा क्योंकि दोनों खिलाड़ियों की वनडे, टी20 रैंकिंग अच्छी है। हालांकि अभी इसपर आखिरी फैसला लिया जाना है। समिति ने अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई अधिकारियों को दे दी है और बीसीसीआई ही इसपर कोई फैसला लेगा।

नवंबर के महीने में कोहली, शास्त्री की अगुआई ने विनोद राय से मिलकर खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने की बात की थी जिसके बाद अब बीसीसीआई की प्रशासन समिति ने इसे तैयार किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल