1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs SA A: पहले दिन का खेल खत्म, मेजबानों ने 7 विकेट खो कर बनाए 249 रन

IND A vs SA A: पहले दिन का खेल खत्म, मेजबानों ने 7 विकेट खो कर बनाए 249 रन

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2021 10:58 pm IST,  Updated : Dec 06, 2021 10:58 pm IST

सारेन एरवी, टोनी डि जोरकी और खाया जोंडो के अर्धशतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ए ने पहले दिन 249 रन बनाए।

IND A vs SA A: Saini takes 3/42, South Africa A reach 249-7...- India TV Hindi
IND A vs SA A: Saini takes 3/42, South Africa A reach 249-7 on Day 1 Image Source : GETTY

भारत ए के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के तीन विकेट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ए ने तीसरे अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 249 रन बना लिये। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के लिये सलामी बल्लेबाज सारेन एरवी (75) और मध्यक्रम के बल्लेबाज टोनी डि जोरकी (58) और खाया जोंडो (56) ने अर्धशतक जमाये।

सैनी ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 35 रन देकर एक और स्पिनर सौरभ कुमार ने दो विकेट चटकाये।

IND vs NZ, 2nd Test : भारत ने न्यूजीलैंड पर 372 रनों की बड़ी जीत के साथ 1-0 से सीरीज की अपने नाम

एरवी और टोनी हालांकि मेजबान टीम को शुरूआती झटकों से निकाल ले गए। टोनी को रन आउट करके उपेंद्र यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा। खाया जोंडो ने एस केशिले (22) के साथ उपयोगी साझेदारी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल