1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आबिद अली की हुई एंजियोप्लास्टी, कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान सीने में दर्द से थे परेशान

आबिद अली की हुई एंजियोप्लास्टी, कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान सीने में दर्द से थे परेशान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2021 03:54 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 03:56 pm IST

पीसीबी के सूत्रों ने कहा, "आबिद अली की एंजियोप्लास्टी की गई है और एक नस में एक स्टेंट डाला गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें एक और छोटी प्रक्रिया से गुजरना होगा।"

Pakistan Opening batsman Abid Ali undergoes angioplasty- India TV Hindi
Pakistan Opening batsman Abid Ali undergoes angioplasty Image Source : GETTY

पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज आबिद अली की एंजियोप्लास्टी की गई है। आबिद को कायदे आजम ट्रॉफी के एक मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। हृदय रोग विशेषज्ञों ने कई परीक्षणों से पता लगाया कि आबिद 'एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम' से पीड़ित हैं जिसमें हृदय में रक्त के प्रवाह में अचानक कमी आती है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा, "उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है और एक नस में एक स्टेंट डाला गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें एक और छोटी प्रक्रिया से गुजरना होगा।"

कायदे आजम ट्रॉफी में मध्य पंजाब की ओर से खैबर पखतूनख्वा टीम के खिलाफ खेल रहे आबिद ने दो बार सीने में दर्द और कंधे में परेशानी की शिकायत की जिसके बाद उनकी टीम के मैनेजर अशरफ अली ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और जांच कराने का फैसला किया।

IPL: पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच नियुक्त

आबिद तब 61 रन पर खेल रहे थे। आबिद ने बुधवार को अस्पताल से अपने प्रशंसकों को संदेश भेजा कि वह ठीक हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिये दुआ करने को कहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल