1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए पाउलो डाइबाला, ट्वीट कर दी यह जानकारी

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए पाउलो डाइबाला, ट्वीट कर दी यह जानकारी

 Edited By: Bhasha
 Published : May 07, 2020 11:57 am IST,  Updated : May 07, 2020 11:57 am IST

पिछले 6 सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर पाउलो डायबाला अब इससे पूरी तरह उबर का ठीक हो चुके हैं।

paulo dybala, juventus, paulo dybala recovery, italy football, serie a, coronavirus, covid-19, coron- India TV Hindi
Paulo Dybala Image Source : AP

जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी पाउलो डाइबाला ने बताया कि छह हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह इस बीमारी से पूरी तरह से अब उबर गए हैं लेकिन सिरी ए की एक अन्य टीम टोरिनो ने पुष्टि की है कि उनका एक खिलाड़ी पॉजीटिव पाया गया है। 

अर्जेन्टीना के 26 साल के फुटबॉलर डाइबाला ने ट्वीट किया, ‘‘कई लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में इस बारे में बात की लेकिन अंतत: मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मैं उबर गया हूं। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद और मैं उन सभी लोगों के साथ हूं जो अब भी इससे पीड़ित हैं।’’ 

जुवेंटस के शहर के प्रतिद्वंद्वी टोरिनो ने बताया कि खिलाड़ियों और कर्मचारियों के परीक्षण के दौरान उनका एक खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। सिरी ए टीमें इस हफ्ते व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। 

टोरिनो ने बयान में कहा, ‘‘टोरिनो एफसी के खिलाड़ियों के पहले मेडिकल परीक्षण में कोविड-19 का एक पॉजीटिव मामला सामने आया है।’’ क्लब ने कहा, ‘‘इस फुटबाल खिलाड़ी में अभी इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसे तुरंत क्वांरनटीन कर दिया गया है और उसे लगातार निगरानी में रखा जाएगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल