1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google और Meta पर ED का शिकंजा, ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स प्रमोट करने का आरोप

Google और Meta पर ED का शिकंजा, ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स प्रमोट करने का आरोप

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Harshit Harsh
 Published : Jul 19, 2025 12:30 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 03:01 pm IST

Google और Meta पर ED ने शिकंजा कसा है। इन दोनों कंपनियों पर ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है। ED ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Google and Meta- India TV Hindi
गूगल और मेटा Image Source : FILE IMAGE

Google और Meta की भारत में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दोनों टेक कंपनियों पर बैटिंग ऐप्स प्रमोट करने का आरोप लगा है। ये दोनों कंपनियां फिलहाल ED के जांच के दायरे में आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इन दोनों कंपनियों को नोटिस भेजा है। इन पर ऑनलाइन बैटिंग ऐप के विज्ञापन और वेबसाइट्स को प्रमुखता देने का आरोप लगा है। इन दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को ED ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

गैरकानूनी बैटिंग ऐप्स प्रमोट करने का आरोप

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन बैटिंग ऐप्स के जरिए होने वाले गंभीर वित्तिय अपराधों जैसे कि मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ED के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी बैटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया है। गूगल और मेटा पर आरोप है कि इनकी वजह से ही बैटिंग ऐप्स की पहुंच ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक हुई है।

Betting apps
Image Source : SORA.AIबैटिंग ऐप्स

29 सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंशर्स पर मुकदमा दर्ज

पिछले सप्ताह ED ने 29 लोगों पर बैटिंग ऐप्स के प्रमोशन को लेकर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें टीवी और फिल्मों के एक्टर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स और सेलिब्रिटिज शामिल हैं। ECIR में साउथ के बड़े कलाकारों जैसे कि प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा के नाम भी हैं। इन सेलिब्रिटीज पर बड़े बैटिंग ऐप्स को प्रमोट करने का आरोप है।

इससे पहले भी महादेव बैटिंग ऐप्स स्कैम को लेकर ED ने बड़ी कार्रवाई की थी। बैटिंग ऐप्स के जरिए 6000 करोड़ रुपये के हवाले वाले मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया गया। पूर्व सीएम पर ऐप के प्रमोटर्स से 500 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। इसके अलावा फेयरप्ले IPL बैटिंग ऐप्स वाले मामले में भी ED ने कार्रवाई की थी। 21 जुलाई को मेटा और गूल के प्रतिनिधियों से ED पूछताछ करेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -

33 साल पहले जिस कंपनी ने लॉन्च किया था पहला मोबाइल फोन, अब बंद करेगी बिजनेस?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक