1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. छोटी सी दिक्कत ने Google के इंजीनियर्स को किया परेशान, घंटों ठप रही 70 से ज्यादा सर्विस, कंपनी ने मांगी माफी

छोटी सी दिक्कत ने Google के इंजीनियर्स को किया परेशान, घंटों ठप रही 70 से ज्यादा सर्विस, कंपनी ने मांगी माफी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 17, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 07:14 pm IST

Google के इंजीनियर्स को एक छोटी सी दिक्कत को ठीक करने में घंटों लग गए, जिसकी वजह से 70 से ज्यादा सर्विसेज ठप हो गई थी। टेक कंपनी ने इसे लेकर यूजर्स के माफी मांगी है।

Google Engineers- India TV Hindi
गूगल इंजीनियर्स हुए परेशान Image Source : SORA.AI

Google Cloud में आई दिक्कत की वजह से कई देशों में कंपनी की 70 से ज्यादा सर्विस ठप हो गई थी। इसकी वजह से गूगल को यूजर्स से माफी मांगनी पड़ी है। एक छोटी सी दिक्कत को दूर करने में गूगल के इंजीनियर्स को घंटो मशक्कत करनी पड़ी। इंजीनियर्स ने क्लाउड सर्विस में आई दिक्कत का महज 10 मिनट में पता लगा लिया था, लेकिन इसे फिक्स करने में घंटों लग गए। गूगल के सर्वर में आई इस छोटी दिक्कत की वजह से दुनियाभर में कई थर्ड पार्टी कंपनियों की सर्विस में दिक्कत आ गई थी।

कई सर्विसेज हुए प्रभावित

गूगल क्लाउड सर्विस में आई इस खराबी की वजह से कंपनी के खुद के प्रोडक्ट्स जीमेल, कैलेंडर, ड्राइव, गूगल मीट के अलावा थर्ड पार्टी सर्विसेज जैसे कि क्लाउडफ्लेयर, ओपनएआई, शॉपिफाई आदि के यूजर्स को भी सर्वर एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। गूगल ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि गूगल क्लाउड, गूगल वर्कस्पेस और गूगल सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स में एक्सटर्नल API रिक्वेस्ट की वजह से बड़े पैमाने पर 503 एरर कि दिक्कत आई थी। गूगल ने इसे फिक्स करने के लिए घंटों का डाउनटाइम लिया। खास तौर पर मई में इंट्रोड्यूस किए गए नए कोटा पॉलिसी चेक्स की वजह से सर्विसेज प्रभावित हुई।

इस फीचर को ऑटोमैटेड इनकमिंग रिक्वेस्ट को इवैल्यूएट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसे रियल वर्ल्ड सिनैरियो के लिए अच्छी तरह से टेस्ट नहीं किया गया था। इसकी वजह से ब्लैंक एंट्री सभी गूगल क्लाउड डेटा सेंटर में पहुंच गई, जिसने बड़े पैमाने पर सिस्टम क्रैश किया है। पिछले महीने 29 मई को इस नई सर्विस को अतिरिक्त कोटा पॉलिसी के तौर पर जोड़ा गया था। सर्विस कोड में हुए इस बदलाव को रीजन के हिसाब से बाइनरी रिलीज किया गया, लेकिन कोड का पाथ फेल हो गया।

एक्जीक्यूशन में खामी

गूगल ने अपनी रिपोर्ट में इस समस्या से जुड़ी पूरी डिटेल जानकारी दी है और कहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से इस नए फीचर को कंपनी ने जोड़ने का फैसला किया था। हालांकि, खराब एक्जीक्यूशन की वजह से सिस्टम क्रैश हो गया और दुनियाभर के यूजर्स इसकी वजह से प्रभावित हुए थे। गूगल ने बताया कि उनके इंजीनियर्स ने इस दिक्कत की पहचान महज 10 मिनट में ही कर ली थी। हालांकि, यह आउटेज 7 घंटे तक रहा था यानी यूजर्स को सर्विस एक्सेस करने में लगभग 7 घंटे का इंतजार करना पड़ा था। गूगल ने माना कि यह दिक्कत फीचर्स को सही तरीके से रोल आउट नहीं किए जाने की वजह से आई थी।

यह भी पढ़ें -

Samsung के फोन में आ रही ग्रीन-पिंक लाइन? फ्री में बदलेगा डिस्प्ले, कंपनी ने फिर बढ़ाई डेडलाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक