1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung और Google के बीच खटपट? Galaxy फोन में अब नहीं मिलेगा Gemini AI, इस कंपनी से मिलाया हाथ

Samsung और Google के बीच खटपट? Galaxy फोन में अब नहीं मिलेगा Gemini AI, इस कंपनी से मिलाया हाथ

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 02, 2025 12:41 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 12:57 pm IST

Samsung और Google के बीच खटपट की खबर सामने आ रही है। दक्षिण कोरियाई ब्रांड अब अमेरिकी टेक कंपनी के Gemini AI का इस्तेमाल अपने अपकमिंग Galaxy स्मार्टफोन में नहीं करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग ने इसके लिए नए पार्टनर की तलाश की है।

Samsung Galaxy Smartphones- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन Image Source : FILE

Samsung और Google के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दक्षिण कोरियाई कंपनी अब अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन में गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल जेमिनी AI इस्तेमाल नहीं करेगी। इसके लिए सैमसंग ने नया पार्टनर ढूंढ़ लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने अपकमिंग गैलेक्सी स्मार्टफोन में AI फीचर्स के लिए स्टार्टअप कंपनी Perplexity के साथ साझेदारी कर सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी और सैमसंग के बीच यह डील फाइनल हो सकती है।

Galaxy S26 सीरीज में दिखेगा बदलाव

रिपोर्ट की मानें तो अगले साल लॉन्च होने वाली Samsung Galaxy S26 सीरीज में कंपनी जेमिनी की बजाय Perplexity AI यूज करेगी। सैमसंग के फोन में ब्राउजर और Bixby वर्चुअल असिस्टेंट में Peplexity AI इंटिग्रेट किया जा सकता है। यही नहीं, कंपनी के OneUI 8 कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम में भी परप्लेक्सिटी एआई का इस्तेमाल होगा। कंपनी जल्द ही इस डील की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

AI में बड़ा शिफ्ट

सैमसंग और अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी के बीच यह डील दक्षिण कोरियाई ब्रांड के AI में होने वाले मेजर शिफ्ट की तरफ इशारा हो सकती है। सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के साथ Galaxy AI को लॉन्च किया था। कंपनी ने गूगल के साथ अपने गैलेक्सी डिवाइस में जेमिनी एआई के लिए बड़ी साझेदारी की थी। हाल में गूगल पर चल रहे एंटी ट्रस्ट मुकदमे के दौरान यह बात सामने आई थी कि गूगल ने सैमसंग को अपने फोन में Gemini AI यूज करने के लिए मोटी रकम दी थी।

गूगल और सैमसंग के बीच खटपट?

गूगल इस साल लॉन्च होने वाले Pixel 10 सीरीज में TSMC द्वारा बनाए गए Tensor प्रोसेसर का इस्तेमाल करने वाला है। इससे पहले लॉन्च हुए Pixel 6 से लेकर Pixel 9 सीरीज में गूगल ने सैमसंग द्वारा बनाए गए Tensor चिपसेट का यूज किया है। गूगल और सैमसंग के बीच यह डील खत्म होने के कगार पर है। ब्लूमबर्ग की यह नई रिपोर्ट इन दोनों कंपनियों के बीच खटपट की तरफ इशारा कर रही है। ऐसा लग रहा है गूगल द्वारा सैमसंग के हार्डवेयर इस्तेमाल न करने के फैसले की वजह से सैमसंग ने भी AI के लिए नए पार्टनर की तलाश कर ली है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक