1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. स्किन के लिए घातक है स्मार्टफोन, पब्लिक टॉयलेट से भी ज्यादा होते हैं इसमें बैक्टीरिया

स्किन के लिए घातक है स्मार्टफोन, पब्लिक टॉयलेट से भी ज्यादा होते हैं इसमें बैक्टीरिया

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 28, 2023 09:52 am IST,  Updated : Apr 28, 2023 10:31 am IST

कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हमारा स्मार्टफोन एक पब्लकि टॉयलेट से भी ज्यादा गंदा होता है और इसमें कई ऐसे बैक्टीरिया हो सकते हैं जिससे हमारी स्किन को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

Skin Care,mobile, smartphone, tech news, tech news in Hindi- India TV Hindi
स्मार्टफोन हमारे लिए जितना हेल्पफुल है उतना ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। Image Source : फाइल फोटो

Mobile phones carry more bacteria than public toilets: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हम इसके बिना कुछ घंटे भी नहीं रह सकते। ये डिवाइस हमारे रोजमर्रा के बहुत काम को आसान बनाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे हमे बहुत बड़ा नुकसान भी पहुंच सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हमारा स्मार्टफोन एक पब्लकि टॉयलेट से भी ज्यादा गंदा होता है और इसमें कई ऐसे बैक्टीरिया हो सकते हैं जिससे हमारी स्किन को भारी नुकसान पहुंच सकता है। 

हेल्थ एक्सपर्ट ने चेताया

स्मार्टफोन हमारी स्किन को किस तरह से नुकसान पहुंचाता है इसको लेकर अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. मामिना तुरेगैनो ने एक बड़ा खुलासा किया है। स्किन एक्सपर्ट डॉ. मामिना ने इसके संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया है। एक्सपर्ट के मुताबिक हमारे मोबाइल हर समय बैक्टीरिया से भरे हुए होते हैं। कई बार को मोबाइल फोन्स एक टॉयलेट से भी ज्यादा गंदे होते हैं। 

एक्सपर्ट के मुताबिक जब हम स्मार्टफोन से बात करने के लिए स्किन से टच कराते हैं तो यह हमारे शरीर में आ जाते हैं। उन्होंने सलाह दी कि जब भी हम फोन को इस्तेमाल करें तो उसे पहले अच्छे से साफ कर लें फिर यूज करें।

एक स्टडी के मुताबिक एक व्यक्ति पूरे दिन में 80 से 90 बार फोन को उठाता है। इससे पता चलता है कि फोन हमारे पास हर समय होता है। हम किसी भी जगह को छूते हैं और फिर उन्हीं हाथों से फोन को यूज करते हैं तो बैक्टीरिया एक जगह से स्मार्टफोन पर पहुंच जाते हैं। कई ऐसे लोग भी है जो टॉयलेट में भी फोन का इस्तेमाल करते हैं और बाद में इसी फोन का इस्तेमाल खाना खाते समय भी करते हैं। ऐसे में उसमें मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- आपकी जेब में है पॉकेट बम! वीडियो देखते समय स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, 8 साल की बच्ची की हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक