1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. 'तेलंगाना सरकार ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी', केंद्रीय मंत्री का आरोप

'तेलंगाना सरकार ने चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी', केंद्रीय मंत्री का आरोप

 Published : Mar 11, 2025 11:33 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 11:06 am IST

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना सरकार ने लोगों को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी है।

तेलंगाना सरकार पर जी किशन रेड्डी का बड़ा आरोप।- India TV Hindi
तेलंगाना सरकार पर जी किशन रेड्डी का बड़ा आरोप। Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना की रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार ने लोगों को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, दूसरी ओर कांग्रेस के लोकसभा सांसद चामला किरण कुमार रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री की इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने X पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज में कुछ पुलिसकर्मी डंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं और युवाओं को खदेड़ते हुए दिख रहे हैं। जी किशन रेड्डी ने अपनी पोस्ट में कहा- "इस तरह तेलंगाना की कांग्रेस सरकार चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में भारत की जीत का जश्न मनाने की अनुमति नहीं दे रही है। शर्मनाक!"

पुलिस ने क्या बताया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पुलिस ने दिलसुखनगर में क्रिकेट प्रशंसकों को खदेड़ दिया और उन पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की खबरों का खंडन किया है। 

पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस ने भीड़ को केवल एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए तितर-बितर किया। अधिकारी ने बताया- "वे न केवल सड़कों को रोक रहे थे, बल्कि दो एंबुलेंस को भी रोक दिया था। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पुलिस ने उन्हें (सड़क पर जमा लोगों को) तितर-बितर कर दिया।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- तेलंगाना के मंदिर में चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश, जानें पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरों को कैसे पकड़ा

तेलंगाना टनल में 'मिशन जिंदगी', 7 लोगों को ढूंढने में जुटे ये कुत्ते हैं बेहद खास; जानें रेस्क्यू में कैसे बनेंगे ‘संकटमोचक’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।