असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को पीएम मोदी और भारतीय सेना की तारीफ की है और कहा है कि नया भारत आतंकियों को खोजकर खत्म कर देगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों।
असम में हुए पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग सोमवार तक होगी, रविवार को हो रही गिनती में भाजपा को छह सीटों पर जीत मिली है।
असम में मत्स्य विभाग के जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए इसके लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा जानते हैं।
असम में पंचायत चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच असम में पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के लोगों को बिहू उत्सव को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब इस उत्सव के मौसम को समाप्त करने का समय आ गया है।
असम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 79.23% मतदान हुआ, जिसमें सभी 13 जिलों में वोटिंग शांतिपूर्ण रही। कुल मिलाकर 29,608 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सबसे ज्यादा मतदान धुबड़ी में और सबसे कम कामरूप (मेट्रो) में दर्ज हुआ।
असम के मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के प्रावधान लगाए जाएंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने पाकिस्तान की 19 बार यात्रा की है। कांग्रेस और पाकिस्तान एक जैसे हैं, उन्हें पाकिस्तान से हमदर्दी है।
आरोप है कि असम में पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान पुलिस के साथ बहस करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद थाने में ओसी बिस्वजीत सहरिया के निर्देश पर इस व्यक्ति के साथ मारपीट की गई।
उन्होंने कहा, ‘‘पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मार डाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवादियों का दुनिया के अंतिम छोर तक पीछा किया जाएगा और हमारे सैनिक उन्हें छोड़ेंगे नहीं।’’
असम के दीमा हसाओ में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एनएससीएन के तीन संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। ये उग्रवादी एनएचएआई से कथित तौर पर धन उगाही के लिए नगालैंड से असम आए थे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान और आतंकियों को लेकर गुस्सा दिखा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि असम में गुंडा राज है और गुंडे हिमंत बिस्व सरमा के विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद और विधायक पर हमला हुआ था।
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद असम में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट करने पर लगातार गिरफ्तारी हो रही है। मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने ऐसे लोगों पर NSA लगाने की चेतावनी दी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सख्त निगरानी हो रही है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक्स पर पोस्ट किया, "1 मई को दिल्ली में बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा, जो उनके अमूल्य योगदान के लिए श्रद्धांजलि होगी।
पहलगाम हमले में पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में असम में AIUDF पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। CM हिमंता ने इस बारे में जानकारी दी है।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। इस बीच सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ऐलान किया है कि इस आतंकवादी हमले में मारे गए सभी लोगों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बगैर असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो 15 दिनों तक इस्लामाबाद में रहें, लेकिन इसकी सूचना भारत सरकार को नहीं दी।
गुवाहाटी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दरअसल ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़