बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी सुपरस्टार को बधाई दी। अनिल कपूर, काजोल से लेकर कैटरीना कैफ तक ने सुपरस्टार को बर्थडे विश किया है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की धूम के बीच रहमान डकैत के रियल लाइफ दोस्त का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने 'धुरंधर' में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया है।
1998 में रिलीज हुई इस फिल्म को 90 के दशक की सबसे इमोशनल फिल्मों में से माना जाता है, जिसे देखकर आज भी दर्शक अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं। ये फिल्म एक जाने-माने फिल्म निर्माता की मां की जिंदगी से प्रेरित है।
अक्षय खन्ना ने अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। अब फिल्म के निर्माता कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने के बारे में खुलकर बात की और उस वजह का भी खुलासा किया, जिसके चलते एक्टर ने फिल्म करने से इनकार कर दिया।
क्रिसमस मनाने के बाद वीर पहाड़िया और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। स्टेज पर तारा और एपी ढिल्लों के बीच की बॉन्डिंग पर वीर पहाड़िया का रिएक्शन चर्चा में है।
27 दिसंबर यानी आज सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर जारी करते हुए सुपरस्टार ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। टीजर में सलमान खान डेयरिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
आदित्य धर की हालिया फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह से आधे उम्र की हीरोइन सारा अर्जुन उनके साथ लीड रोल में हैं। इस बीच सारा की उन दिनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जब रणवीर ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था।
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार उनकी बेटी ईशा देओल बाहर नजर आईं। ईशा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें तस्वीरों के लिए घेर लिया।
सोशल मीडिया पर अमरदीप झा की बेटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनकी खूबसूरती ने फैंस को दीवाना बना दिया है। तो चलिए जानते हैं अमरदीप झा की बेटी के बारे में।
उदित नारायण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस इसी बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इस फोटो को देखकर कौन कहेगा कि वह 70 साल के हो चुके हैं।
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में कड़वाहट की अटकलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। पहले तो सुनीता ने साफ किया कि वह गोविंदा से अलग नहीं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी वह कुछ न कुछ ऐसा कह देती हैं कि इनके रिश्ते में तनाव की चर्चा शुरू हो जाती है।
'धुरंधर' में अपने 'रहमान डकैत' के किरदार से अक्षय खन्ना ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। लेकिन, इस जबरदस्त सफलता के बाद भी उन्हें एक ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी से हाथ धोना पड़ गया है।
अनिल कपूर ने 'एनिमल' में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभाया था और इसके इमोशनल ट्रैक 'पापा मेरी जान' ने सबको भावुक कर दिया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं रणबीर कपूर और अनिल कपूर में असल में खून का रिश्ता है। चलिए बताते हैं कि दोनों के बीच क्या रिलेशन है।
आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे स्टार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। कपूर खानदान का ये सितारा न तो लुक्स के मामले में कम था और ना ही पर्सनैलिटी के मामले में, इसके बाद भी इन्होंने हीरो नहीं विलेन बनकर काम किया।
ऋतिक रोशन के कजिन ईशान रोशन की शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें राकेश रोशन और बधाई लेने पहुंचे किन्नरों के बीच शगुन को लेकर ड्रामा होते देखा जा सकता है।
ऋतिक रोशन का ट्रेडिशनल और क्लासिक लुक ही नहीं, कजिन की शादी में बाराती बनकर उनका झूमना भी अब सुर्खियों में है। कजिन की शादी में बाराती बने ऋतिक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने डॉन फ्रेंचाइजी के फैंस को निराश कर दिया है। नई रूमर्स ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। नई रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' अभिनेता 'डॉन 3' से बाहर हो गए हैं।
2002 में रिलीज हुई 'राज' उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी, जिसकी रिलीज के साथ बिपाशा बसु और डीनो मोरिया रातों-रात स्टार बन गए। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए गए और इसमें नजर आई खूबसूरत 'भूतनी' ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
मुंबई में हाल ही में 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अमिताभ बच्चन भी अपने दिवंगत दोस्त धर्मेंद्र और नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म देखने पहुंचे और मंगलवार देर रात फिल्म पर अपना रिव्यू साझा किया।
गोविंदा ने एक बार दावा किया था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी फिल्म 'अवतार' में लीड रोल ऑफर किया था। यही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि फिल्ममेकर को इस फिल्म का टाइटल भी उन्होंने ही सुझाया था।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़