लुधियाना स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। हालात संभालने के लिए पहुंचे जेल सुपरिटेंडेंट भी घायल हो गए।
जेल के दौरान कैदियों द्वारा मोबाइल फोन चलाए जाने और टीवी देखने पर कारागार मंत्री ने नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने जांच के आदेश देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कारागार) से इस मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है।
उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जेल में अब काम सौंपा गया है। इस बीच उन्हें अदालती कार्यवाही और वकीलों से मिलने का भी समय दिया जाएगा।
एक गलत कदम न सिर्फ हमारी जिंदगी, बल्कि हमारे अपनों की जिंदगी को भी बदल सकता है। रक्षाबंधन का यह नजारा हमें रिश्तों की अहमियत और गलतियों की कीमत दोनों सिखाता है।
धंतोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कैदी का नाम तुलसीराम शेंडे है और उम्र 54 वर्ष थी। तुलसीराम शेंडे मूलतः गोंदिया का रहने वाला था।
अगर किसी भी परिस्थिति में जेल में कैदी की मृत्यु होती है तो जेल अधीक्षक को इस मामले में प्राथमिक जांच करते हुए रिपोर्ट सौंपनी होगी। जेल अधीक्षक की रिपोर्ट देखने के बाद क्षेत्रीय विभाग का प्रमुख यह समझता है कि मौत ऐसी वजह से हुई है जिसमें मुआवजा देना बनता है।
देश-दुनिया से हर रोज लाखों लोग महाकुंभ मेले में पहुंचकर संगम में डुबकी लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कैदियों को जेल परिसर में ही संगम के जल से स्नान कराया गया है। संगम के जल से सामूहिक स्नान का वीडियो भी सामने आया है।
जिला जेल प्रशासन को संदेह हुआ और जब मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि राष्ट्रपति की कोई कोर्ट नहीं होती। उन्होंने कहा कि किसी ने फर्जी रिहाई आदेश बनाकर गुमराह करने का प्रयास किया।
हमास ने गाजा युद्ध विराम के तहत शनिवार को 2 और इजरायली बंधकों को रिहा किया है। इन्हें भारी सुरक्षा के बीच इजरायली सेना के हवाले कर दिया गया है। बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया जाना है।
50 वर्षीय इसरात को NDPS अधिनियम के एक मामले में आज दोपहर जिला न्यायालय लाया गया था और उसे अदालत नंबर 37 में पेश करना था। लेकिन अदालत की ओर जाते समय इसरात ने अचानक तीन मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।
बैतूल से जेल के अंदर एक कैदी के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। जहां कैदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जेल प्रशासन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गिरफ्तार हुए एक अपराधी से पुलिस वाले ने अपनी बाइक चलवाई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का बताया जा रहा है।
अमेरिका में एक कैदी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी गई है। मामला दक्षिण कैरोलाइना का है। फ्रेडी ओवेन्स नाम के कैदी ने सजा से बचने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सका।
भीलवाड़ा की एक स्थानीय कोर्ट में एक विचाराधीन कैदी के जज पर चप्पल फेंकने का हैरान करना वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुनवाई के लिए अगली तारीख मिलने पर वह भड़क गया था। सुनवाई के दौरान वह तैश में आ गया और देखते ही देखते उसने अपने पांव से एक चप्पल उतारी और जज पर फेंक डाली।
बिहार के वैशाली जिले की एक जेल में कैदी ने दूसरे कैदी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है।
बिहार के भागलपुर में जब पुलिस की गाड़ी का तेल खत्म हुआ तो शराबी कैदियों ने गाड़ी में धक्का लगाकर उसे कोर्ट तक पहुंचाया। यह नजारा किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शादी समारोह में कैदी के डांस करने पर 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पंजाब पुलिस को इस मामले में काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
पंजाब के होशियारपुर में अपने पिता की अंतिम अरदास में शामिल होने आए एक विचाराधीन कैदी ने पुलिस से बहाने से अपनी हथकड़ी खुलवा ली और फरार हो गया।
नौ मई को रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित राज्य सरकार और सेना के कई प्रतिष्ठानों पर कथित रूप से हमला करने और आग लगाने के आरोप में देश भर में कम से कम 10,000 पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। इसमें कैद महिलाओं की व्यथा को पूर्व सेना प्रमुख की बेटी ने उजागर किया है।
इजराइली महिला सैनिक पर एक फिलीस्तीनी कैदी के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद इजराइल के मंत्री ने एक बड़ा आदेश दिया है। जानिए महिला सैनिक पर लगे आरोपों पर उस महिला सैनिक ने क्या कहा?
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़