1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के सभी हवाई अड्डों पर कोरोना जांच के आदेश, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना हुआ जरूरी

यूपी के सभी हवाई अड्डों पर कोरोना जांच के आदेश, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना हुआ जरूरी

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 09, 2023 09:11 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 09:19 am IST

आदेश है कि राज्य भर के अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को संवेदनशील बनाया जाना चाहिए। साथ ही अस्पतालों में उपकरण, दवा और मैनपावर की उपलब्धता की भी जांच की जाए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI फाइल फोटोे

देश भर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों देखते हुए केंद्र और सभी राज्यों की सरकार अलर्ट है। वहीं उत्तर प्रदेश में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर, राज्य सरकार ने एक निर्देश जारी कर संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच सुनिश्चित किया जाए । भीड़भाड़ वाली जगहों पर अब सभी लोगों के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, कोविड पॉजीटिव नमूने अनिवार्य रूप से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाने चाहिए।

'निगरानी समिति' का गठन

राज्य सरकार के आदेश में आगे कहा गया है कि एकीकृत कोविड कमांड सेंटरों और निगरानी टीमों को सक्रिय किया जाना चाहिए और जिला स्तर पर 'निगरानी समिति' का गठन किया जाना चाहिए। साथ ही, रैपिड रिस्पांस टीमों को नमूना परीक्षण पॉजिटिव होने के 24 घंटे के भीतर कोविड रोगियों के निवास का दौरा करना चाहिए।

मैनपावर की उपलब्धता की जांच हो

आदेश है कि राज्य भर के अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को संवेदनशील बनाया जाना चाहिए। साथ ही अस्पतालों में उपकरण, दवा और मैनपावर की उपलब्धता की भी जांच की जाए।

ये भी पढ़ें

रामपुर: पिता ने अपने दो बच्चों को दिया ज़हर, फिर खुद भी खा लिया, पत्नी महताब ने प्रशासन पर लगाया ये आरोप

B Praak के गाने में एक्टिंग के बाद मशहूर हुए IAS अधिकारी अभिषेक सिंह सस्पेंड, ये है वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।