1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने डसा, पूरे के परिवार के उड़ गए होश; VIDEO

चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने डसा, पूरे के परिवार के उड़ गए होश; VIDEO

 Published : Jun 30, 2023 01:44 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 01:44 pm IST

सांप के काटने पर परिजन बच्ची को अस्पताल जाने के बजाय बायगीरों के पास पानीगांव ले गए जहां बायगीरों द्वारा बच्ची की झाडफूंक की। इसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए आगरा ले गए।

snake in car- India TV Hindi
लोगों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया Image Source : INDIA TV

मथुरा: यदि कोई चलती कार में बैठा हो और एकाएक सांप निकल आए और कार में सवार लोगो में से किसी को डस ले तो इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है कि स्थिति कितनी भयानक रही होगी। ऐसा ही कुछ इगलास अलीगढ़ के रहने वाले सुरेंद्र के परिजनों के साथ हुआ जब वह ऑल्टो कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले से लौट रहे थे। पूरा परिवार गिरिराज महाराज (पर्वत) की परिक्रमा कर इगलास अपने घर की ओर जा रहे था तभी कोयल रेलवे फाटक के पास कार में छुपे सांप ने 8 साल की बच्ची को काट लिया।

कार में सांप होने और बच्ची को काटने पर कार सवारों में हडकंप मच गया। कार में सांप होने की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

देखें वीडियो-

वहीं, सांप के काटने पर परिजन बच्ची को बायगीरों के पास पानीगांव ले गए जहां बायगीरों द्वारा बच्ची की झाडफूंक की। इसके बाद परिजन बच्ची को उपचार के लिए आगरा ले गए। कार सवार सुरेन्द्र ने बताया कि वह रंसूरा इगलास के रहने वाले हैं, उनकी बेटी को कार में बैठे सांप ने काट लिया है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कार में सांप कहां से आ गया। (मथुरा से एम एस शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।