1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में 6 मकान गिरे, तीन की मौत; मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मथुरा में 6 मकान गिरे, तीन की मौत; मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 15, 2025 08:53 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 08:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक साथ छह मकान गिरने से मलबे में कई लोग दब गए हैं। अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य लोगों की बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मथुरा में एक साथ गिरे छह मकान।- India TV Hindi
मथुरा में एक साथ गिरे छह मकान। Image Source : PTI

मथुरा: यूपी के मथुरा जिले में मिट्टी के टीले में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क इलाके का बताया जा रहा है। यहां रविवार को टीला धंसने से उस पर बनी एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। इसमें दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मलबे में से निकाले गए तीन मृतकों की पहचान की गई है। मृतकों में तोताराम (38) और इसके अलावा दो बहनें यशोदा (6) व काव्या (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है।

मिट्टी का टीला समतल करते समय हुआ हादसा

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा रविवार दोपहर गोविंद नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब कोई व्यक्ति कच्ची सड़क इलाके में टीले के सहारे बने एक निजी बहुमंजिला मकान को जेसीबी से समतल करा रहा था। इसी दौरान अन्य मकानों के नीचे की मिट्टी भी धंसने लगी। इससे मिट्टी के टीले का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें करीब आधा दर्जन मकानों में रह रहे लोग मलबे में दब गए। एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ पुलिस, दमकल कर्मी व नगर निगम के कर्मचारी आदि बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी

वहीं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक टीले पर बना मकान अचानक ढह गया। अनुमान है कि इमारत ढहने की वजह से आसपास के पांच से छह घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने बताया, "घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। अग्निशमन सेवा, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की टीमें फिलहाल मौके पर हैं। इसके अलावा, बचाव कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।" (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।