1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में बंद कार में दो लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में अब तक क्या पता लगा?

नोएडा में बंद कार में दो लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में अब तक क्या पता लगा?

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 04, 2025 04:43 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 11:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को बंद कार में दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं कि इस मामले में पुलिस जांच में अब तक क्या कुछ पता लगा है।

noida car 2 dead bodies- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 58 इलाके में एक बंद कार में दो लोगों की लाश मिली है। कार एक निजी इंस्टिट्यूट के पास बरामद हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार दोनों की दम घुटने के कारण मौत होने की आशंका है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार 4 अगस्त को सेक्टर 58 क्षेत्र में निजी इंस्टिट्यूट के पास पर गाड़ी में दो लोगों के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई। पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया कार में दम घुटने के कारण दो लोगों की मृत्यु होना पाया गया है, मृतको के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं पाये गये है।

मृतकों की पहचान सामने आई

नोएडा में कार में मृत पाए गए दोनों युवकों की पहचान सामने आ गई है। पहले युवक की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले करीब 27 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे शख्स की पहचान खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के ही रहने वाले लक्ष्मी शंकर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों व्यक्ति आपस में पड़ोसी हैं।

आगे की कार्यवाही शुरू

पुलिस ने बताया है कि मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं, मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बदमाशों की रानी 'रीनू' ने पुलिस को खूब छकाया, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं लगी हाथ, भागम-भाग का Video आया सामने

प्रेमजाल, धर्म परिवर्तन और गैंगरेप... कौशांबी में युवती से हैवानियत का सनसनीखेज मामला आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।