1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 19 मिनट वाला Video सर्च करके थक गए हैं तो जरा ये भी देख लीजिए, Instagram पर खूब वायरल हो रही क्लिप

19 मिनट वाला Video सर्च करके थक गए हैं तो जरा ये भी देख लीजिए, Instagram पर खूब वायरल हो रही क्लिप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Dec 12, 2025 09:15 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 06:46 am IST

19 Minute 34 Second Viral Video: इंस्टाग्राम पर 19 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो काफी समय से चर्चा में है। अब इस पर एक अपडेट आया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला:

19 minute 34 second viral video, 19 minute instagram video, 19 minute video instagram, 19 minute 34 - India TV Hindi
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल। Image Source : FREEPIK

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 19 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बीते दिनों में काफी वायरल हुआ। वीडियो में दो लोगों के प्राइवेट मोमेंट्स को दिखाया गया था। हालांकि, अब एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि इस वीडियो को देखने, शेयर करने या सेव करने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा एनसीबी साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने बताया कि वायरल हो रहा यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग करके बनाया गया है और उन्होंने यह भी बताया कि कोई व्यक्ति यह कैसे सत्यापित कर सकता है कि फुटेज असली है या AI से निर्मित है। 

इंस्टाग्राम पर क्लिप वायरल 

पुलिस अधिकारी की क्लिप इंस्टाग्राम पर vardiwala0007 नामक हैंडल से शेयर की गई है। पुलिसकर्मी के वीडियो वाली इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'पुलिस की ओर से भारतीयों के लिए अत्यावश्यक संदेश !' अमित यादव का कहना है कि X और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 'मैं लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि यह एक AI द्वारा बनाया गया वीडियो है।' इसके बाद वे बताते हैं कि यदि कोई यह सत्यापित करना चाहता है कि कोई वीडियो AI द्वारा बनाई गई है या नहीं, तो वे इसे 'siteengine.com' के माध्यम से देख सकते हैं।

गूगल पर '19 मिनट 34 सेकंड' ट्रेंड 

'19 minutes 34 second ka viral video' इस नाम से गूगल पर लोगों ने वीडियो खूब सर्च किया है। सिर्फ यही नहीं पाकिस्तान में भी इसे खूब सर्च किया गया है। 

19 minute 34 second viral video, 19 minute instagram video, 19 minute video instagram, 19 minute 34
Image Source : GOOGLE TRENDSगूगल पर सर्च।

कानून में सजा का प्रावधान 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'अगर कोई इस तरह के वीडियो शेयर करता है, तो उस व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 67, 67ए और 66 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप 2 लाख रुपये तक का जुर्माना या तीन साल की जेल हो सकती है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म टिकट नहीं पासपोर्ट दिखाकर एंट्री होती थी; नाम सुन दिमाग घूम जाएगा

रहमान डकैत के 'ल्यारी' में कितने हिन्दू रहते हैं, जवाब पता चलते ही आंखें फटी रह जाएंगी; धुरंधर भी जान लें
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।