1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां-बाप ने अपने बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मां-बाप ने अपने बच्चे की जिंदगी को खतरे में डाला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 17, 2024 10:42 am IST,  Updated : Apr 17, 2024 10:46 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि स्कूटी पर जाने वाले माता-पिता ने अपने बच्चे को स्कूटी की लेडी फुटरेस्ट पर खड़ा किया हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बेटे को स्कूटी के लेडी फुटरेस्ट पर खड़ा करके ले जाते हुए पैरेंट्स- India TV Hindi
बेटे को स्कूटी के लेडी फुटरेस्ट पर खड़ा करके ले जाते हुए पैरेंट्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर वाहन चलाते समय हर किसी को सावधानी बरतना चाहिए। सरकार द्वारा जो नियम बनाए गए हैं, उनका पालन भी करना चाहिए। क्योंकि ये सभी नियम हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं। अगर हम इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो यह खुद के साथ ही दूसरों की जान के लिए भी खतरा हो सकता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल नियमों का उल्लंघन कर रहा है। वीडियो देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसी लापरवाही करने से बचें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल स्कूटी पर कहीं जाते हुए नजर आ रहा है। मगर इस दौरान उन्होंने ऐसा काम किया जिससे उनके बच्चे की जिंदगी पर खतरा नजर आ रहा है। दरअसल उन्होंने अपने बच्चे को सीट पर बैठाने की जगह उसे लेडी फुटरेस्ट पर खड़ा किया हुआ है। यह लापरवाही उनके बच्चे की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है क्योंकि अगर बैलेंस बिगड़ा या फिर लेडी फुटरेस्ट टूट गया तो बच्चे के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। खैर वीडियो में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। लेकिन फिर भी इस तरह की लापरवाही करने से हर किसी को बचना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कोई पैरेंट्स अपने बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? बेहद शर्मनाक वीडियो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लापरवाही की भी हद है। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में लोग पागल होते जा रहे हैं, रील्स के लिए बच्चे की जान की परवाह नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा- हो सकता है कि बच्चा यह करने की जिद्द कर रहा हो।

ये भी पढ़ें-

Harley Davidson बाइक पर जाता दिखा Zomato डिलीवरी बॉय, Video उड़ा देगा आपके होश

टेस्ट में पास होने के लिए बच्चे आजकल क्या-क्या करने लगे, Video देखकर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।