1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जनरल वालों का ऑटो! सड़क पर चलती Auto का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

जनरल वालों का ऑटो! सड़क पर चलती Auto का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 04, 2025 09:16 pm IST,  Updated : Apr 04, 2025 09:16 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो दिखा जिसमें एक ऑटो सड़क पर चलते हुए नजर आया लेकिन आपने आज तक कभी इस तरह के ऑटो को नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में जितना कॉमन लोगों के हाथ में स्मार्ट फोन का दिखना है, उतना ही कॉमन उन लोगों का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद होना भी हो गया है। लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है जहां वो दिन में थोड़ा समय तो बिताता ही होगा। आप भी शायद उन्हीं लोगों की लिस्ट में शामिल होंगे और दिन में दो-तीन बार तो स्क्रोल करते ही होंगे। वहां आपको लड़ाई, जुगाड़, स्टंट, छोटे बच्चों की प्यारी हरकत समेत कई वीडियो देखने को मिलते होंगे। वहीं कभी कुछ ऐसे वीडियो भी दिख जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक बंदा ऑटो को चलाते हुए कहीं जा रहा है मगर ऑटो की हालत ऐसी हो गई है कि उसके शब्दों में बताना मुश्किल है। ऑटो की छत नहीं है, पीछे की बॉडी नहीं है, इंजन पूरा खुले में दिख रहा है, पीछे बैठने वाली सीट गायब है, यहां तक ड्राइवर की भी सीट नहीं है, वो खुद अलग से कुर्सी रखकर उस पर बैठा हुआ है। किसी ने इस अनोखे ऑटो को देखकर वीडियो बना लिया होगा जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सवारी अपनी अपनी चेयर लेके आएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- भाई खुद कुर्सी पर बैठा है। दूसरे यूजर ने लिखा- जनरल वालों का ऑटो। तीसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

महिलाओं की ऐसी लड़ाई पहले नहीं देखी होगी, देखने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा हंसी

देर रात बाइक चोरी करने एक गली में पहुंचे चोर, फिर जो हुआ आप Video में ही देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।