1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. फ्लैशबैक 2017: लंबे संघर्ष के बाद सऊदी की महिलाओं को मिले ये खास अधिकार

फ्लैशबैक 2017: लंबे संघर्ष के बाद सऊदी की महिलाओं को मिले ये खास अधिकार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 07:49 pm IST

इन सभी घटनाओं के बीच दुनिया में कुछ अच्छी चीजें भी इस साल हुई। साल 2017 में देश-विदेश में महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

saudi arabia
saudi arabia

स्टॉक बाजार में भी महिलाओं को मिला अधिकार: महिलाओं को सशक्त बनाने और समानता का अधिकार दिलाने में सऊदी अरब की सरकार ने साल 2017 में एक और बड़ा कदम उठाया। इसी साल सऊदी अरब के स्टॉक बाजार को भी महिलाओं की मौजूदगी का एहसास हुआ। फरवरी, 2017 में साराह अल-सुहैमी को सऊदी स्टॉक एक्सचेंज ताडावुल ने पहली महिला चेयरपर्सन बनाया है। तडावुल अपने क्षेत्र का सबसे बड़ा और दुनिया में 26वें नंबर का स्टॉक बाजार है।

सराह अल-सुहैमी सऊदी शेयर बाजार (टाडवुल) की प्रधान बनाई गई हैं। इससे पहले 2014 में वह नेशनल कामर्शियल बैंक (एनसीबी) की पहली महिला सीईओ भी बनाई जा चुकी हैं। वह खालिद अल राबैया से मध्य पूर्व के सबसे बड़े शेयर बाजार के प्रमुख का प्रभार लेंगी। उनकी नियुक्ति की घोषणा गुरुवार को की गई। यह नियुक्ति आर्थिक और सामाजिक सुधार कार्यक्रम 2030 के तहत की गई है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य आने वाले वर्षो में कामगारों में महिलाओं की भागीदारी 22 फीसद से बढ़ाकर 30 फीसद करना है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश