1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बुरी तरह घिरा पाकिस्तान, UNSC में अब अफगानिस्तान ने की शिकायत, लगाया ये बड़ा आरोप

बुरी तरह घिरा पाकिस्तान, UNSC में अब अफगानिस्तान ने की शिकायत, लगाया ये बड़ा आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2019 07:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 07:58 pm IST

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की फौज ने 19 और 20 अगस्त के बीच कुनार प्रांत के शहरों पर 200 से ज्यादा रॉकेट्स दागे। अफगानिस्तान का कहना है, बार-बार अपील के बावजूद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है...

Afghanistan wrote to UNSC over continuous shelling by...- India TV Hindi
Afghanistan wrote to UNSC over continuous shelling by Pakistan in various cities of Afghanistan near borders with Pakistan

नई दिल्ली: यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान बुरी तरह घिर गया है। इस बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर उसके शहरों पर गोलाबारी का आरोप लगाया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में शिकायत की है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की है।

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की फौज ने 19 और 20 अगस्त के बीच कुनार प्रांत के शहरों पर 200 से ज्यादा रॉकेट्स दागे। अफगानिस्तान का कहना है, बार-बार अपील के बावजूद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है, जिसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है।

पत्र में जिक्र है कि हाल में 19 और 20 अगस्त को पाकिस्तान ने कुनार क्षेत्र में भारी गोलीबारी की जिसकी वजह से संपत्ति का नुकसान हुआ और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसके साथ ही यह भी लिखा गया है कि पाकिस्तानी फौज आए दिन अफगानिस्तान के क्षेत्र में गोलाबारी करते हैं। अफगानिस्तान ने यूएनएसी में पाकिस्तान पर लगाम लगाने की गुजारिश की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश