1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच उच्‍चस्‍तरीय शांतिवार्ता आज, परमाणु मुद्दे पर होगी चर्चा

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच उच्‍चस्‍तरीय शांतिवार्ता आज, परमाणु मुद्दे पर होगी चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2018 10:19 am IST,  Updated : Oct 15, 2018 10:19 am IST

उत्तर कोरिया के साथ परमाणु मुद्दे पर जारी गतिरोध सुलझाने के वैश्विक प्रयासों के बीच दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया सोमवार को उच्च-स्तरीय शांति वार्ता करने जा रहे हैं।

Peace Talk between North And South Korea (File Pic)- India TV Hindi
Peace Talk between North And South Korea (File Pic)

सोल। उत्तर कोरिया के साथ परमाणु मुद्दे पर जारी गतिरोध सुलझाने के वैश्विक प्रयासों के बीच दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया सोमवार को उच्च-स्तरीय शांति वार्ता करने जा रहे हैं। दक्षिण कोरिया ने कहा कि आज होने जा रही वार्ता का मकसद उन शांति समझौतों पर अमल के तौर-तरीके तलाशना है जिनकी घोषणा पिछले महीने प्योंगयांग में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ-इन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच हुई शिखर वार्ता में हुई थी। 

मून और किम ने आर्थिक सहयोग बहाल करने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। उन्होंने अपनी सड़कों और रेलवे के संपर्क के लिए इस साल के अंत तक एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने का भी फैसला किया था। 

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने पारंपरिक सैन्य खतरों में कमी लाने के उपायों की भी घोषणा की थी। शांति वार्ता में दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधित्व चो म्योंग-ग्योन और उत्तर कोरिया का प्रतिनिधित्व री सोन ग्वोन कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश