1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण

उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल का परिक्षण

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2017 08:32 am IST,  Updated : May 22, 2017 08:32 am IST

उत्तर कोरिया ने रविवार को एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह 500 किमी से ज्यादा दूरी तक गई। उत्तर कोरिया ने इसका परीक्षण अपने सबसे सफल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के महज एक सप्ताह बाद किया है।

North Korea again reviewed ballistic missile- India TV Hindi
North Korea again reviewed ballistic missile

सियोल: उत्तर कोरिया ने रविवार को एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। यह 500 किमी से ज्यादा दूरी तक गई। उत्तर कोरिया ने इसका परीक्षण अपने सबसे सफल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के महज एक सप्ताह बाद किया है। दक्षिण कोरिया ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी योनहप के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने इसके तुरंत बाद नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल की बैठक बुलाई जिसमें उत्तर कोरिया के इस उकसावे पर चर्चा की गई। (आयरलैंड का प्रधानमंत्री बनने के बेहद करीब है भारतीय मूल का यह व्यक्ति)

दक्षिण कोरियाई सेना के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा, "उत्तर कोरिया ने दक्षिणी प्योंगान प्रांत में प्योंगन्नाम में पकचांग के आसपास किसी स्थान से शाम करीब 4.59 बजे एक अज्ञात मिसाइल छोड़ी।" इसमें कहा गया कि मिसाइल के प्रकार और इसके प्रक्षेपण रेंज का दक्षिण कोरिया और अमेरिका विवरणों का विश्लेषण कर रहे हैं। यह उत्तर कोरिया का इस साल आठवां मिसाइल परीक्षण है।

उत्तर कोरिया ने 14 मई को एक इंटरमीडियट रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल का उत्तर प्योंगान प्रांत के कुसोंग से परीक्षण किया था। इससे पहले उत्तर कोरिया ने हवासोंग-12 मिसाइल मिसाइल लांच की थी, जो 700 किमी की यात्रा करके करीब 30 मिनट तक हवा में रहने के बाद रूस के व्लादिवोस्तोक क्षेत्र में 100 किलोमीटर दक्षिण समुद्र में जाकर गिरी थी। उत्तर कोरिया ने 29 अप्रैल को पकचांग इलाके से एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जिसमें अपने प्रक्षेपण के कुछ मिनट बाद हवा में विस्फोट हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश