1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ऑन कैमरा लड़ने लगे पाकिस्तान के दो एंकर, वायरल हुआ वीडियो

ऑन कैमरा लड़ने लगे पाकिस्तान के दो एंकर, वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2018 08:29 am IST,  Updated : Feb 27, 2018 03:52 pm IST

महिला एंकर जाहिल बोल देती है। ये सुनते ही पुरूष एंकर का पारा बढ़ा जाता है।

कैमरे के सामने आपस में...- India TV Hindi
कैमरे के सामने आपस में उलझते पाकिस्तान के दो एंकर।

पाकिस्तानी मीडिया से जुड़ा एक वीडियो इन दिनो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैमरे के सामने बैठे दो पाकिस्तानी एंकर आपस में तीखी तकरार करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला एंकर और एक पुरूष एंकर ऑन स्क्रीन लड़ाई करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच बुलेटिन पढ़ने को लेकर कहासुनी हो जाती है जो काफी देर तक चलती है। वीडियो में पुरूष एंकर ये कहता हुआ दिखाई देता है कि इसके साथ मैं कैसे बुलेटिन कर सकता हूं ये तो बोल रही है बात मत करो इतने में महिला एंकर कहती है कि मैने लहजे की बात की है। लेकिन पुरुष एंकर महिला एंकर की सुनने को तैयार नही और ऊंची आवाज में बोलने लगता है इतने में महिला एंकर उसे जाहिल बोल देती है। ये सुनते ही पुरूष एंकर का पारा बढ़ा जाता है और वो आउटपुट पैनल पर बैठे पर अपने साथियों से महिला एंकर की शिकायत करते हुए कहता है कि इससे बोलो जबान सभालकर बात करें। पाकिस्तान के न्यूज चैनल का यह वीडियो इंडिया में काफी वायरल हो रहा है.

इससे पहले एक और पाकिस्तान न्यूज चैनल का एंकर की लड़ाई का वीडियो वायरल हो चुका है। उस वायरल वीडियो में महिला एंकर ऑफ स्क्रीन मेकअप आर्स्टिट से लड़ती हुई दिखाई दी थी। वीडियों में मेकअप आर्स्टिट और एंकर के बीच बहस काफी देर तक चलती है। एंकर अपने पफ को लेकर काफी नाराज होता है जिसके बाद दोनों में काफी झगड़ा होता है। ये वीडियो भी भारत में काफी देखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश