1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले परमाणु सयंत्र में गोलीबारी, आगे लगने से मचा हडकंप

Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले परमाणु सयंत्र में गोलीबारी, आगे लगने से मचा हडकंप

 Published : Aug 07, 2022 07:34 am IST,  Updated : Aug 07, 2022 07:34 am IST

Russia Ukraine War: यूक्रेन की परमाणु एजेंसी का कहना है कि रूसी रॉकेटों की एक विशाल शृंखला ने रूस-नियंत्रित क्षेत्र स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया है।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : AP

Highlights

  • हाइड्रोजन रिसाव व रेडियोधर्मी कणों के फैलाव का खतरा
  • दो बिजली लाइनें यूक्रेनी हमले से प्रभावित हुईं - रूस
  • हालांकि फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की आशंका नहीं है

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच 6 महीने से चला आ रहा युद्ध लम्बा खिंचता जा रहा है। दिन बी दिन यह जंग और भी घातक होती जा रही है। लंबे खिंचते युद्ध में इन दिनों दोनबास के सबसे अहम सीमा क्षेत्र में लड़ाई छिड़ी हुई है। यहां दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सबसे बड़े जपोरिज्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर गोलाबारी का आरोप लगाया है। 

शनिवार को यूक्रेन ने रूसी रॉकेट से दो राउंड फायरिंग में रिएक्टर का पॉवर ग्रिड से संपर्क तोड़ने का आरोप लगाया गया है। यूक्रेन की परमाणु एजेंसी का कहना है कि रूसी रॉकेटों की एक विशाल शृंखला ने रूस-नियंत्रित क्षेत्र स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया है। आपको बता दें कि दक्षिणी यूक्रेन में यह यूरोप का सबसे बड़ा संयंत्र रहा है। हालांकि यूक्रेन ने कहा कि इससे अभी कोई विकिरण रिसाव नहीं हुआ है। लेकिन खतरा बही भी बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस वजह से एक उच्च वोल्टेज की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा यूक्रेन ने रूसी सुरक्षाबलों पर आतंकी रणनीति को नियोजित करते हुए नागरिक क्षेत्रों में रॉकेट दागने का आरोप भी लगाया। जबकि यहां नियुक्त रूसी अधिकारियों ने इस गोलाबारी के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।

हाइड्रोजन रिसाव का खतरा

जपोरिज्झिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र छह दबावयुक्त जल रिएक्टर हैं और यहां रेडियोधर्मी कचरे का भंडारण होता है। इसलिए इस पर हुए हमले से हाइड्रोजन रिसाव और रेडियोधर्मी कणों के फैलाव का खतरा है। इससे आग फैलने का खतरा भी जताया गया है। हालांकि फिलहाल इस हमले में किसी के हताहत होने की आशंका नहीं है। इस संयंत्र पर रूस ने मार्च में ही कब्जा कर लिया था। रूस ने इसके आसपास वाले क्षेत्रों पर भी नियंत्रण कर रखा है। संयंत्र में 

दो बिजली लाइनों में लगी आग : रूस

 एनर्होदर में रूस-नियुक्त अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी बलों ने शुक्रवार देर रात नीपर के विपरीत किनारे से संयंत्र पर दो बार गोलाबारी की। इस दौरान संयंत्र की दो बिजली लाइनें यूक्रेनी तोपखाने के हमले से प्रभावित हुईं और उनमें आग लग गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संयंत्र में कितनी बिजली लाइनें हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश