1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: लंदन की महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से थी सदमे में

दिल्ली: लंदन की महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से थी सदमे में

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jan 31, 2022 12:06 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 12:06 pm IST

30 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल से जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक मेघा कायल की 79 साल की मां की मौत 27 जनवरी को हुई थी, मां की मौत के बाद मेघा काफी सदमे में थीं।

दिल्ली में डॉक्टर ने किया सुसाइड- India TV Hindi
दिल्ली में डॉक्टर ने किया सुसाइड Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • 40 साल की महिला मेघा कायल जो लंदन के मिल्टन क्वीन्स यूनिवर्सिटी में डॉक्टर थीं
  • दिल्ली में अपने घर पर जांघ की नस काटकर सुसाइड कर लिया है
  • मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई थी

साउथ दिल्ली के मस्जिद मोठ इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लंदन की महिला डॉक्टर के दिल्ली में सुसाइड कर लिया है। जानकारी के अनुरसार, वह मां की मौत से सदमे में थी। ये साउथ दिल्ली इलाके की घटना है। 40 साल की महिला मेघा कायल जो लंदन के मिल्टन क्वीन्स यूनिवर्सिटी में डॉक्टर थीं उन्होंने दिल्ली में अपने घर पर जांघ की नस काटकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल से जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गई थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक मेघा कायल की 79 साल की मां की मौत 27 जनवरी को हुई थी, मां की मौत के बाद मेघा काफी सदमे में थीं। 30 जनवरी को सुबह 7 बजे परिवार के लोगों ने जब मेघा के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद डुप्लीकेट चाभी से दरवाजा खोला गया तो मेघा कमरे में लहू लुहान हालत में पड़ी हुई थीं, मेघा ने सर्जिकल ब्लेड से जांघ की नस काटी हुई थी।

मेघा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें मेघा ने लिखा है कि मां की मौत के बाद से वो सदमे में थी इसलिए वो अपनी मां के पास जा रही हैं, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मेघा के पिता भी कैंसर पेशेंट है और लास्ट स्टेज में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।