1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने जहर खाकर की खुदकुशी, स्कूल के मालिक समेत तीन पर उकसाने का आरोप

ब्लैकमेलिंग से परेशान कारोबारी ने जहर खाकर की खुदकुशी, स्कूल के मालिक समेत तीन पर उकसाने का आरोप

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jun 28, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 05:39 pm IST

दरअसल 25 जून की सुबह  पुलिस को एक अस्पताल से कॉल आया कि रानीबाग निवासी 51 वर्षीय शिवलाल गुप्ता को जहर खाने के बाद अस्पताल लाया गया था, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Crime News- India TV Hindi
Crime News Image Source : PTI

नई दिल्ली. राजधानी नई दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। कारोबारी द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसने ये कदम अपने पार्टनर्स के उकसाने पर उठाया है। पुलिस ने जांच में पाया कि कारोबारी ने सुसाइड नोट में जिन लोगों का जिक्र किया है, उनमें रोहिणी के एक नामी स्कूल का मालिक, उसका बेटा  और स्कूल प्रिंसिपल शामिल है। दिल्ली की रानीबाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल 25 जून की सुबह  पुलिस को एक अस्पताल से कॉल आया कि रानीबाग निवासी 51 वर्षीय शिवलाल गुप्ता को जहर खाने के बाद अस्पताल लाया गया था, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक का दिल्ली के नया बाजार इलाके में चावल का व्यापार था। उन्होंने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने मरने की वजह स्पष्ट की थी।

पुलिस जांच में पता लगा है कि मृतक के घर के दस्तावेज  collateral security के रूप में आरोपियों द्वारा बैंक के पास रखे गए थे। आरोपी मृतक शिवलाल गुप्ता को व्यापार से संबंधित लेनेदेन निपटाने की एवज में एक और संपत्ति के दस्तावेज अपने पक्ष में स्थानांतरित करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पुलिस इस मामले में अभी आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।