1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शर्मनाक! भाई ने भाई के साथ किया ऐसा धोखा जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद

शर्मनाक! भाई ने भाई के साथ किया ऐसा धोखा जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 09:23 pm IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यू शिवपुरी मोहल्ला निवासी पंकज गोयल ने अपने भाई अमित गोयल की कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर 19 लाख रुपये निकाल लिए और अपनी पत्नी प्रियंका गोयल के खाते में जमा करा दिए।

shocking man cheats his brother । शर्मनाक! भाई ने भाई के साथ किया ऐसा धोखा जिसकी किसी को नहीं थी उम्- India TV Hindi
शर्मनाक! भाई ने भाई के साथ किया ऐसा धोखा जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद Image Source : INDIA TV

हापुड़. भारत में जब भी भाईयों के बीच के रिश्ते की बात होती है तो राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मिसालें दी जाती हैं। सभी माता-पिता अपने बच्चों को राम-लक्ष्मण जैसा बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बदलते वक्त के साथ सामाजिक तानाबाना भी बदला है, जिस वजह से कई जगहों पर भाईयों के बीच में खराब संबंध और धोखाधड़ी की खबरें भी आती रहती हैं।

ताजा मामला  सामने आए है उत्तर प्रदेश के हापुड़ से, जहां कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही भाई के साथ ऐसा धोखा किया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दरअसल आरोपी युवक ने अपने भाई के नाम से फर्जी कागज बनवाकर उसके खाते से 19 लाख रुपये निकाल लिए और अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए।

मामले का खुलासा होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक धर्मेंद्र मोहन ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यू शिवपुरी मोहल्ला निवासी पंकज गोयल ने अपने भाई अमित गोयल की कंपनी के खाते से धोखाधड़ी कर 19 लाख रुपये निकाल लिए और अपनी पत्नी प्रियंका गोयल के खाते में जमा करा दिए। पुलिस ने पंकज गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें- भाई ने बहन के प्रेमी की गला रेतकर हत्या की, तलवार बरामद

पढ़ें- खाप पंचायत ने पुरुष, महिला को सार्वजनिक रूप से नहाने के लिए मजबूर किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।