1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोड पर उतरकर खुलवाया जाम, सामने आया वीडियो

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रोड पर उतरकर खुलवाया जाम, सामने आया वीडियो

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jan 17, 2026 09:01 pm IST,  Updated : Jan 17, 2026 09:59 pm IST

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दिल्ली में जाम खुलवाया। इंडिया हैबिटेट सेंटर से घर जाते समय उन्होंने रोड पर जाम देखा। इसके बाद खुद मोर्चा संभाला और जाम खुलवा दिया।

मनोहर लाल ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया- India TV Hindi
मनोहर लाल ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को दिल्ली में सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर ने इंडिया हैबिटेट सेंटर से घर जाते समय जनपथ रोड के पास जाम देखा। मनोहर लाल खट्टर का काफिला जाम में फंस गया। इसके बाद मंत्री अपनी गाड़ी से उतर गए और जाम खुलवाने लगे। इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। 

केंद्रीय मंत्री ने खुद खुलवाया जाम

रोड पर जाम खुलवाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर रोड पर लगे जाम को देखते ही अपने सुरक्षा गार्डों के साथ जाम वाली जगह पहुंचे और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सहयोग से जाम को खुलवाया। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को समझाते भी दिखे। 

मनोहर लाल ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया
Image Source : INDIA TVमनोहर लाल ने सड़क पर उतरकर जाम खुलवाया

यहां देखें वीडियो 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।