1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बेगम जान' के सेट पर जमकर खेली गई होली

'बेगम जान' के सेट पर जमकर खेली गई होली

 Published : Mar 12, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 01:37 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक के बाद फिल्म से विद्या के दमदार लुक और पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। होली के मौके पर ‘बेगम जान’ की टीम ने खूब मस्ती की।

VIDYA BEGUM JAAN- India TV Hindi
VIDYA BEGUM JAAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक के बाद फिल्म से विद्या के दमदार लुक और पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं। होली के मौके पर ‘बेगम जान’ की टीम ने खूब मस्ती की।

VIDYA BEGUM JAAN
VIDYA BEGUM JAAN

फिल्म के सेट पर ही होली मनाई गई। दरअसल फिल्म में होली का एक गाना है उसी गाने की शूटिंग की ये तस्वीरें फिल्म से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

VIDYA BEGUM JAAN
VIDYA BEGUM JAAN

विद्या का कहना है कि 'बेगम जान' में काम करने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा और वह इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और गौहर खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन