बिग बॉस के घर में कुछ भी प्रिडिक्ट नहीं किया जा सकता है। यहां कौन कब किसका दोस्त बन जाए पता ही नहीं चलता है। दो दोस्त कभी दुश्मन बन जाते हैं तो कभी दो दुश्मनों के बीच में गहरी दोस्ती हो जाती है। बिग बॉस के घर में कई जोड़यों ने एंट्री ली थी। इनमें से एक भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारु भी थे। अनूप जलोटा तो शो से बाहर हो चुके हैं लेकिन जसलीन अभी भी बिग बॉस के घर में ही हैं। बिग बॉस के घर में वह कभी रोहित सुचांति के साथ रोमांस करती नजर आती हैं। तो कभी कुछ अलग तरीके से लोगों को एंटरटेन करती हैं। इसके साथ ही जसलीन कभी गाना गाने का मौका नहीं छोड़ती हैं। इस बार उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह बॉलीवुड का हिट सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' पर गाने के साथ पर डांस करती नजर आ रही हैं।
Related Stories
इस वीडियो में जसलीन बारिश में गाना गाने के साथ डांस भी कर रही हैं तो वहीं सुरभि राणा बारिश में भीगती नजर आ रही है और दीपिका कक्कड़ के साथ मेघा धाड़े बैठकर बात कर रही हैं। इस वीडियो को जसलीन के इंस्टाग्राम फैन पेज ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में जसलीन काफी अच्छा गा रही हैं। जसलीन बिग बॉस के हाउस में अधिकतर मौकों पर गाती नजर आती हैं।
जसलीन इन दिनों दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत के साथ मिलकर खेल रही हैं। साथ ही घर में टिके रहने की स्ट्रेटजी बना रही हैं।
उन्होंने सिंगिग भजन सम्राट अनूप जलोटा से सीखी है। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अनूप जलोटा ने जसलीन को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया था।
Also read:
पहली बार श्रीदेवी की तारीफ करते दिखे अर्जुन कपूर, उनके निधन पर कही यह बात
निक जोनस के भाई जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर के साथ भारत पहुंचे, देखें Photos