1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. मशहूर बैंड अग्नि ने आरडी बर्मन, एसडी बर्मन के गानों को किया रिक्रिएट

मशहूर बैंड अग्नि ने आरडी बर्मन, एसडी बर्मन के गानों को किया रिक्रिएट

 Published : Jul 05, 2020 07:55 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:55 pm IST

अग्नि ने एक डिजिटल शो के लिए एसडी बर्मन और आरडी बर्मन के गानों 'रूप तेरा मस्ताना' और फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के चार गानों को रिक्रिएट किया है।

instagram- India TV Hindi
मशहूर बैंड अग्नि ने आरडी बर्मन, एसडी बर्मन के गानों को किया रिक्रिएट Image Source : INSTAGRAM/@RDBURMANOFFICIAL

मुंबई: मशहूर बैंड अग्नि ने दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन और एसडी बर्मन को संगीतमय तरीके से सम्मान अर्पित किया है। अग्नि ने एक डिजिटल शो के लिए एसडी बर्मन और आरडी बर्मन के गानों 'रूप तेरा मस्ताना' और फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' के चार गानों को रिक्रिएट किया है।

इन गानों को रीक्रिएट करने के बारे में उन्होंने क्यों सोचा, इस पर अग्नि के कोको ने कहा, आरडी बर्मन न केवल अपने कम्पोजिशन बल्कि उस जमाने की फिल्मों में उन्होंने जिस तरह के साउंड्स को प्रस्तुत किया, उसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि वह अपने समय से कहीं ज्यादा आगे थे। इसलिए बात जब उनके गानों को रीक्रिएट करने की आती है तो यह न सिर्फ एक विशेषाधिकार है बल्कि एक जोखिम भरा काम भी है। अत: हमने दोनों ही गानों को रीक्रिएट करने के लिए अग्नि की ही धुन पर बरकरार रहने का सोचा क्योंकि यह अधिक स्वाभाविक समझ में आ रहा है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन