Indigo Crisis: एयरपोर्ट पर रो रहे बच्चे, मां–बाप बेबस… ठंडी फर्श को बनाया बिस्तर; Photos देख भर आएंगी आपकी आंखें!
Indigo Crisis: एयरपोर्ट पर रो रहे बच्चे, मां–बाप बेबस… ठंडी फर्श को बनाया बिस्तर; Photos देख भर आएंगी आपकी आंखें!
इंडिगो के लगातार बढ़ते फ्लाइट संकट ने देशभर के एयरपोर्टों को मानो मानव संकट के केंद्र में बदल दिया है। कहीं यात्रियों ने ठंडी फर्श को बिस्तर बना लिया, तो कहीं छोटे-छोटे बच्चे बेंच पर सोते हुए दिखाई दिए। एयरलाइन की रद्द और लेट फ्लाइट्स के बीच यात्रियों की लाचार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर हर क
Published : Dec 05, 2025 01:48 pm IST, Updated : Dec 05, 2025 01:48 pm IST
1/7Image Source : PTI
इंडिगो के लगातार बढ़ते फ्लाइट संकट ने देशभर के एयरपोर्टों को मानो मानव संकट के केंद्र में बदल दिया है। कहीं यात्रियों ने ठंडी फर्श को बिस्तर बना लिया, तो कहीं छोटे-छोटे बच्चे बेंच पर सोते हुए दिखाई दिए। एयरलाइन की रद्द और लेट फ्लाइट्स के बीच यात्रियों की लाचार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
2/7Image Source : PTI
इंडिगो की उड़ानें कैंसिल होने के बाद कई हवाई अड्डों पर यात्रियों को रातभर फर्श पर सोना पड़ा। ठंडे फर्श पर लेटे लोग, चादर में लिपटे बच्चे और कुर्सियों पर बने बनाए बिस्तर।
3/7Image Source : PTI
इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के बाद कई माता-पिता ने बताया कि बच्चे भूखे सो गए, क्योंकि एयरलाइन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।
4/7Image Source : PTI
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द होने के बाद इंडिगो काउंटर पर एक फंसी हुई यात्री अपना फोन पर फ्लाइट स्टेट्स चेक करती हुई।
5/7Image Source : PTI
दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और पटना जैसे बड़े हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए हालात बेहद खराब रहे। कई लोग 15 से 20 घंटे तक फंसे रहे, लेकिन उन्हें फ्लाइट की नई टाइमिंग या रिफंड को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
6/7Image Source : PTI
सबसे ज्यादा मुश्किलें बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मेडिकल पेशेंट्स को हुईं। व्हीलचेयर पर बैठे यात्रियों ने भी शिकायत की कि उन्हें घंटों कोई सहायता नहीं दी गई। कैंसर पेशेंट्स, बुजुर्गों और जरूरी अपॉइंटमेंट वाले यात्रियों ने कहा कि अगर हमें पहले बता देते तो हम अन्य व्यवस्था कर लेते।
7/7Image Source : PTI
आपको बता दें कि शुक्रवार को इंडिगो की 600 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, दिल्ली एयरोपोर्ट से इंडिगो की सारी उड़ानें शुक्रवार देर रात तक रद्द कर दी गई हैं।