1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पथरी से राहत दिलाने में कारगर है कुलथी की दाल, जानें सेवन करने का सही तरीका

पथरी से राहत दिलाने में कारगर है कुलथी की दाल, जानें सेवन करने का सही तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 09, 2021 11:45 am IST,  Updated : Jun 09, 2021 11:45 am IST

पथरी की समस्या बहुत आम हो गई है। ज्यादातर लोगों में ये बीमारी गलत खान-पान की आदत के चलते होती है। कई मामलों में इसे नेचुरल तरीके से भी ठीक किया जा सकता है।

kidney stone - India TV Hindi
पथरी की समस्या  Image Source : INSTAGRAM/BON_.APPETITT

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से परेशान रहते हैं। आमतौर पर ये स्टोन यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाते हैं। पथरी में यूं तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब इसका दर्द उठता है तो वो असहनीय हो जाता है। शरीर में जब कैल्शियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो स्टोन बन जाते है। अगर इसके लक्षण समय में पहचान लिया जाए तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज हमआपको बताएंगे कि कुलथी के दाल का पानी पीने से आप पथरी से कैसे निजात पा सकते हैं?  

कुलथी के दाल का पानी नियमित रूप से पीने से किडनी में मौजूद पथरी धीरे-धीरे गलने लगती है और पेशाब के जरिए के बाहर निकल जाती है। अगर आप किडनी की पथरी के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं या फिर आपके पथरी का साइज छोटा है, तो इससे कुछ ही दिनों में आपको राहत मिल सकता है। चलिए जानते हैं किडनी स्टोन होने पर किस तरह करें कुलथी दाल के पानी का सेवन?

टाइप-2 डायबिटीज नींद को कैसे प्रभावित करता है? अच्छी नींद के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

कैसे करें कुलथी दाल के पानी का सेवन

  • सबसे पहले करीब 25 ग्राम कुलथी की दाल लें। 
  • इस दाल को पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद थोड़े से पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। 
  • सुबह उठकर दाल को छानकर इसका पानी पिएं। 
  • करीब 4 से 5 महीने लगातार इस पानी का सेवन करने से किडनी की पथरी ठीक हो सकती है।

Increase Eyesight Naturally: आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 नेचुरल नुस्खे

किडनी स्टोन में किस तरह काम करती है कुलथी की दाल?

कुलथी की दाल में फ्लेवोनोइड्स, स्टेरॉयड, फेनोलिक कंपोनेंट और सैपोनिन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। सा ही ये एंटी-यूरोलिथियासिस गुणों से भरपूर होता है, जो पथरी को धीरे-धीरे छोटा करके आपके शरीर से बाहर निकालता है। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें दालचीनी का सेवन, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

कुलथी दाल खाने से सेहत को होने वाले अन्य फायदे  

  • वजन कंट्रोल करने में सहायक
  • डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कंट्रोल
  • सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत
  • पेट में अल्सर से मिल सकता है छुटकारा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।