1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग के आदेश के बाद दरभंगा के डीएम को गोली मारने की धमकी, ईनाम की घोषणा

बिहार: कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग के आदेश के बाद दरभंगा के डीएम को गोली मारने की धमकी, ईनाम की घोषणा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 01:53 pm IST

बिहार के दरभंगा जिले के जिलाधिकारी ड़ॉक्टर त्यागराजन एस एम को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी दी गई है तथा गोली मारने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।

बिहार: कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग के आदेश के बाद दरभंगा के डीएम को गोली मारने की धमकी, ईनाम की घ- India TV Hindi
बिहार: कोरोना संदिग्धों की स्क्रीनिंग के आदेश के बाद दरभंगा के डीएम को गोली मारने की धमकी, ईनाम की घोषणा

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के जिलाधिकारी ड़ॉक्टर त्यागराजन एस एम को फेसबुक पर गोली मारने की धमकी दी गई है तथा गोली मारने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। दरभंगा जिलाधिकारी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर गुरुवार को जिलाधिकारी ने राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों की नगर में स्क्रीनिंग करने की बात कहते हुए लिखा था, "राज्य के बाहर से आये व्यक्तियों की शुक्रवार को नगर में स्क्रीनिंग की जायेगी।" जिलाधिकारी ने देशहित में लोंगो को जांच हेतु आगे आने की अपील की थी।

Related Stories

जिलाधिकारी दरभंगा के आधिकारिक पेज पर लिखा है, "कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने हेतु संक्रमित संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की कार्रवाई करने हेतु आज (गुरुवार) नगर आयुक्त एवं वार्ड पार्षदों के साथ एक बैठक किया गया।"

आगे लिखा गया कि, "इस बैठक में राज्य के बाहर से यहां आकर रह रहे लोंगो की मेडिकल टीम के द्वारा कल (शुक्रवार) स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया गया। पूरे जिला में संदिग्ध लोगो की तेजी से जाच की जा रही है।" इस पोस्ट के बाद कमेंट में कई लोगों ने डीएम के इस पहल की सराहना और स्वागत किया लेकिन एक व्यक्ति इसे आहत नजर आया।

मोहम्मद फैसल नाम के इस व्यक्ति ने जवाब देते हुए जिलाधिकारी को गोली मारने की धमकी दी। फैसल ने लिखा, "दरभंगा के डीएम को गोली मारने वाले को मै दो लाख रुपये दूंगा।" इस संबंध में जिलाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत