1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम विधानसभा सत्र से पहले चार और विधायक मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल 24 MLA संक्रमित

असम विधानसभा सत्र से पहले चार और विधायक मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल 24 MLA संक्रमित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 08:54 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 08:54 am IST

असम विधानसभा के सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले चार और विधायकों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

असम विधानसभा सत्र से पहले चार और विधायक मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल 24 MLA संक्रमित- India TV Hindi
असम विधानसभा सत्र से पहले चार और विधायक मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल 24 MLA संक्रमित Image Source : AP

गुवाहाटी: असम विधानसभा के सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले चार और विधायकों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, राज्य में अब तक संक्रमित हुए विधायकों की कुल संख्या बढ़ कर 24 हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि असम गण परिषद के नरेन सोनोवाल, भाजपा की रितुपर्णा बरुआ, एआईयूडीएफ के अनवर हुसैन लस्कर और इसी पार्टी के नजरुल हक की विधानसभा परिसर के जांच शिविर में की गई कोविड-19 जांच की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विधानसभा के प्रधान सचिव मृगेंद्र कुमार डेका ने बताया, ‘‘32 विधायकों में से चार में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग उनके उपचार के लिए जरूरी बंदोबस्त कर रहा है।’’ इससे पहले, शनिवार को भाजपा विधायक वीरभद्र हगजर संक्रमित पाये गये थे।

एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में तीन दिन के जांच शिविर में कुल 431 लोगों के नमूने जांच को लिये गये, जिनमें एक पत्रकार और पांच विधायक समेत कुल 24 लोगों में संक्रमण का पता चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत