1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्रग्स रैकेट: दिल्ली में 10 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद

ड्रग्स रैकेट: दिल्ली में 10 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद

 Written By: Jitendra Sharma
 Published : Jan 06, 2017 07:06 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 07:14 pm IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद करने के साथ ही दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

Drugs breaking- India TV Hindi
Drugs breaking

नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 करोड़ की हेरोइन और कोकीन बरामद करने के साथ ही दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों विदेशी नागरिकों में से एक महिला है जिसने ड्रग्स कैप्सूल को अपने पेट में छिपाकर रखा था। 

ब्राजील की महिला से बरामद हुए 68 कैप्सूल

ब्राजील की रहनेवाली जोशियान का जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि उसके पेट में पांच इंच लंबाई ढाई इंच चौड़ाई वाले 68 कैप्सूल हैं। कोकीन से भरे इतने बड़े कैप्सूल की ये पहली बरामदगी है। इससे पहले जो भी कैप्सूल पकड़े गए हैं वो साइज में छोटे हैं। इस महिला को 31 दिसम्बर की रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। इसे न्यू ईयर की पार्टी में सप्लाई के लिये दिल्ली लाया गया था। 

Drugs
Drugs

अफगान नागरिक के पेट में 90 कैप्सूल

ड्रग की एक बड़ी खेप चार जनवरी की रात भी पकड़ी गयी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अफ़ग़ान नागरिक मोहम्मद क़ासिम को जब पकड़ा तो उसके पेट से हेरोइन के 90 कैप्सूल निकले। क़ासिम भी दिल्ली में किसी को ड्रग पहुंचाने आया था। फ़िलहाल नारकोटिक्स ब्यूरो की निगरानी में इन दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है जिसके बाद पूछताछ मे इस ड्रग नेटवर्क के बड़े चेहरे बेनक़ाब होने की आशंका है।

पढ़ें:-दिलों को जोड़नेवाली इस ट्रेन से हो रहा है ड्रग्स का धंधा

​दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे शहरों में पहुंचाने का प्लान

ड्रग तस्करी की दुनिया में इन दोनों को ड्रग स्वल्लोवेर्स कहा जाता है, क्यों ड्रग को पेट में छिपाकर एक देश से दूसरे देश पहुचाने में इन्हें महारत हासिल है।नारकोटिक्स की टीम को पूछताछ के बाद पता चला है कि ड्रग्स की ये खेप दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे शहरों में भी पहुंचाई जानी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत