1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोज तिवारी दिल्ली की झुग्गी बस्ती में मनाएंगे नया साल

मनोज तिवारी दिल्ली की झुग्गी बस्ती में मनाएंगे नया साल

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2017 11:03 pm IST,  Updated : Dec 31, 2017 11:03 pm IST

प्रदेश भाजपा के एक बयान के अनुसार तिवारी टोडापुर की गास गोडाउन झुग्गी बस्ती में जायेंगे और वहां बच्चों के साथ एक घंटा गुजारेंगे...

manoj tiwari- India TV Hindi
manoj tiwari

नई दिल्ली: नई दिल्ली के टोडापुर की झुग्गी बस्तियों में वर्ष 2017 का स्वागत कर चुके दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आज रात भी नया साल मनाने के लिए वहां जायेंगे।

प्रदेश भाजपा के एक बयान के अनुसार तिवारी टोडापुर की गास गोडाउन झुग्गी बस्ती में जायेंगे और वहां बच्चों के साथ एक घंटा गुजारेंगे। वह यमुना बाजार भी जायेंगे और वहां के बाशिंदों के साथ नया साल मनाने के लिए आधी रात तक ठहरेंगे।

पिछले साल तिवारी अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में विकास करने के आम आदमी पार्टी के दावे को परखने के लिए गास गोडाउन झुग्गी बस्ती में रुके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत