1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: कर्फ्यू पास मांगने वाले पुलिसवालों पर टूटा ‘निहंगों’ का कहर, एक के हाथ काटे, 7 गिरफ्तार

पंजाब: कर्फ्यू पास मांगने वाले पुलिसवालों पर टूटा ‘निहंगों’ का कहर, एक के हाथ काटे, 7 गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 10:52 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 01:37 pm IST

पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले।

Nihang Policeman, Nihang Policemen, Nihang Patiala Punjab, Nihang Punjab Vegetable Market- India TV Hindi
Nihangs cut off hand of policeman after scuffle in vegetable market in Patiala | PTI Representational

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला जिले में रविवार को लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर एक पुलिसकर्मी के हाथ काट डाले जबकि 2 अन्य पुलिसवालों को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने गुरुद्वारे में छिपे आरोपी निहंगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 4-5 ‘निहंगों’ (परंपरागत हथियार रखने वाले और नीली लंबी कमीज पहनने वाले सिख) का एक समूह एक वाहन में यात्रा कर रहा था। इसी दैरान मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने सुबह करीब सवा छह बजे एक सब्जी बाजार के पास उन्हें रुकने के लिए कहा।

कर्फ्यू पास मांगने पर किया हमला 

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा, ‘उनसे (कर्फ्यू) पास दिखाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गाड़ी से दरवाजे और वहां लगाए गए अवरोधकों पर टक्कर मार दी।’ उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, ‘तलवार से एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) का हाथ काट डाला गया। पटियाला सदर थाने के प्रभारी की कोहनी में चोट आई है जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी की बांह में भी इस हमले में चोट आई है।’

घटना को अंजाम देने वाले निहंग गिरफ्तार
ASI को राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे PGIMER चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। SSP ने कहा कि हमले के बाद निहंग मौके से फरार हो गए। हालांकि बाद में 7 आरोपी निहंगों को बलबेरा गांव के गुरुद्वारे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर हमले के बाद आरोपी निहंग गुरुद्वारे में जाकर छिप गए थे। यह वारदात तब हुई जब कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में पाबंदियां लागू हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत