नई दिल्ली: जोधपुर में सलमान खान केस लड़ रहे वकील महेश बोड़ा और उनके बेटे को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की तरफ से नई धमकी मिली है। दोनों को सलमान खान का केस नहीं लड़ने को कहा गया है। रवि पुजारी ने कहा कि अगर वो केस नहीं छोड़ेंगे तो गोली मार दी जाएगी। 24 घंटों के दौरान दूसरी बार धमकी भरे मैसेज और फोन कॉल्स आए हैं।
Related Stories
सलमान खान के वकील और उनके बेटे के पास धमकियां आने का सिलसिला कल यानी गुरुवार शाम से शुरु हुआ। कल शाम अचानक उनके मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर्स से फोन कॉल्स आनी शुरु हुईं। सलमान खान के वकील ने जब फोन नहीं उठाया तो धमकी भरे मैसेजेस आने का शुरु हो गए। हर एसएमएस में सिर्फ एक ही हिदायत दी गई थी...कि सलमान खान का केस छोड़ दो...वर्ना अंजाम अच्छा नहीं होगा। आज फिर सलमान के वकील के बेटे के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी बताते हुए एक बार फिर सलमान के केस से दूर रहने की धमकी दी है।
जोधपुर पुलिस को अभी तक की तफ्तीश में सिर्फ इतना पता चला है कि वकील महेश बोड़ा और उनके बेटे निशांत को धमकियां कई शहरों और देशों से आ रही हैं।मलेशिया के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया से भी धमकी भरे कॉल आए हैं।